Weather Update: इन दिनों पूरे देश में मानसून सक्रिय है और कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वर्षा का आलम यह है कि कई इलाकों में इससे नदियां उफान पर है और बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आज से अगले तीन दिनों तक गुजरात, कोंकण, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय हिस्सों में, तेलंगाना आदि जैसे राज्यों में तेज हवा के साथ हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में मानसून उत्तर में शिफ्ट हो सकता है। इस वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश के आसार हैं। एमआईडी का कहना है कि अरब सागर के पूर्वोत्तर और पश्चिमोत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण उत्तर भारत में बढ़ियां बारिश हो सकती है। वहीं 28 जुलाई से हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के भी आसार बनते दिख रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश की आशंका है। वहीं, अगले तीन से चार दिनों तक मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में लगातार बारिश के आसार हैं। जबकि 28 जुलाई तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, पुडुचेरी, तमिलनाडु और कराईकल में जबरदस्त बारिश होगी। सौराष्ट्र-कच्छ में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी वर्षा होने की उम्मीद है।
वहीं, हरियाणा, पंजाब, बिहार जैसे राज्यों की बात करें तो यहां भी बारिश, आंधी तूफान के आसार हैं। IMD ने जानकारी दी है कि पश्चिमी राजस्थान में आज और कल बारिश होगी. पूर्वी राजस्थान में 25 से 27 जुलाई के बीच बारिश क आसार हैं. इसके अलावा, बिहार में 27 से लेकर 29 जुलाई तक तेज बारिश होगी। पंजाब और हरियाणा में 27 से 29 जुलाई और यूपी में 28 व 29 जुलाई को बारिश होगी। इसके बाद इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी।
वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, उत्तरी पंजाब, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान दिल्ली, एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार आफत की बारिश हो रही है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
33 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines