Weather Today: इन उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके ठंड पर रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली। लेकिन एकबार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार यानी आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है, जिससे मौसम तल्ख होगा और मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश तेजी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – इन राज्यों में आज और कल होगी भारी बारिश, जानें पूरी जानकारी
वहीं दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे और कोहरे का असर दिखेगा। हालांकि इस तापमान सामान्य से ऊंचा बना रहेगा। जबकि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इससे वायु प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं।
और पढ़िए – अगले 48 घंटे इन 10 राज्यों पर भारी, होगी भारी बारिश
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आज से अगले चार दिनों तक आफत की बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बीच आज यानी 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। इससे एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी।
उत्तर भारत पहाड़ों से लेकर मैदान जबरदस्त ठंडा का प्रकोप है। हालांकि पिछले दो तीन दिनों से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आज से एकबार फिर मौसम के मिजाज के बदलने का पूर्वानुमान है। गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में नए साल 2023 के पहले दिन से ही मौसम बेहद सर्द बना हुआ है।
पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 26 जनवरी के बीच इन इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी तेज हो सकती है। इसके साथ ही 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हल्की बारिश के आसार हैं। बर्फबारी के बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है।
और पढ़िए – अगले 72 घंटे इन राज्यों के लिए भारी, होगी आफत की बारिश, जानें IMD का अलर्ट
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
2 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
3 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
4 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
6 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
7 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
8 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
9 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
9 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
10 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines