Weather Today: इन उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके ठंड पर रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में लोगों को इससे थोड़ी राहत मिली। लेकिन एकबार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार यानी आज से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है, जिससे मौसम तल्ख होगा और मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश तेजी हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे और कोहरे का असर दिखेगा। हालांकि इस तापमान सामान्य से ऊंचा बना रहेगा। जबकि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इससे वायु प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं।

विज्ञापन

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आज से अगले चार दिनों तक आफत की बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बीच आज यानी 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। इससे एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर भारत पहाड़ों से लेकर मैदान जबरदस्त ठंडा का प्रकोप है। हालांकि पिछले दो तीन दिनों से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आज से एकबार फिर मौसम के मिजाज के बदलने का पूर्वानुमान है। गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में नए साल 2023 के पहले दिन से ही मौसम बेहद सर्द बना हुआ है।

पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 26 जनवरी के बीच इन इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी तेज हो सकती है। इसके साथ ही 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हल्की बारिश के आसार हैं। बर्फबारी के बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ