---विज्ञापन---

देश

Aaj Ka Mausam: अगले 24 घटें इन राज्यों पर भारी, होगी आफत की बारिश, जानें मौसम का ताजा मिजाज

Aaj Ka Mausam: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर भी अब अपने ढलान पर है और क्रिसमस के बाद नया साल 2023 दस्तक देने को तैयार है। अपने मिजाज के मुताबिक क्रिसमस के बाद देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम बिलकुल सर्द हो गया […]

Aaj Ka Mausam: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर भी अब अपने ढलान पर है और क्रिसमस के बाद नया साल 2023 दस्तक देने को तैयार है। अपने मिजाज के मुताबिक क्रिसमस के बाद देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम बिलकुल सर्द हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप है। हालांकि कई जगहों पर दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं। जबकि दक्षिण भारत के कई जगहों पर आज भी बारिश के जारी रहने के आसार हैं।

दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालयी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में चला गया है। पानी तक जम चुका है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर, जानें अगले 4 दिनों का हाल

वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठं़ का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जाती है जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

और पढ़िए –क्रिसमस से पहले मैदानी इलाकों बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने इन इलाकों में जारी किया शीतलहर का अलर्ट

---विज्ञापन---

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई जगहों पर कोल्ड डे स्थिति हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और त्रिपुरा में एक या दो स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा संभव है। जबकि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, कर्नाटक, केरल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और पश्चिमी हिमालय में कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 26, 2022 06:23 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola