हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Weather Forecast: देश के इन राज्यों में आज होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की ये चेतावनी

विज्ञापन

Weather Forecast: मानसून के दूसरे दौर की बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। देश के राज्यों में बारिश और बाढ़ की वजह से भारी तबाही मची है। देश के कई राज्यों में उफनाई नदियों से भी खतरा बढ़ गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, समेत कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही मची हुई है।

अभी पढ़ें – Smart India Hackathon: प्रधानमंत्री मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के छात्रों से करेंगे संबोधित

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एमआईडी ने राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु सहित 18 अन्य राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

वहीं आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान है।

वहीं आज पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा बिजली गिरने की आशंका है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 10,725 नए केस, 36 की मौत

26 और 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। वहीं 27 और 28 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही 27 अगस्त तक बिहार और पंजाब में बादल छाए रहने और हल्की से सामान्य वर्षा के आसार है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola