Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज में लगातार बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे ठढ़ बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़े निकालने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में और बदलाव होगा। पहाड़ों में पाला तो मैदानों में हल्का कुहासा छाया रह सकता है।
इस बीच हिमालय के ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाके में लगातार बर्फबारी और नीचले इलाके में बारिश हो रही है। इस वजह से इन इलाकों में तापमान का पारा लुढ़कर शून्य के नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और बारिश के साथ-साथ हिमपात का दौर जारी रहेगा।
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे है। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन राज्यों के कई इलाकों में आज भी बादल छाए रहेंगे और हिमपात जारी रहेगा। लगातार हो रही बर्फबारी और सड़कों पर बर्फ जमा होने के कारण कई जगहों का संपर्क मुख्य शहर से कट चुका है। स्थानीय जिला प्रशासन हालात को सामान्य बनाने में जुटा है।
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौदानी इलाकों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठढ़ बढ़ गई है और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में धुंध और कुहासा के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी है। सुबह और शाम कंपकंपी बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से सड़कों पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है।
दिल्ली-एनसीआर में आज (शनिवार) को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में 19-20 नंवबर को बारिश की आशंका जताई है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। आज और कल गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
3 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
4 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
7 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines