Aaj Ka Mausam: पहाड़ों के साथ-साथ उत्तर और मध्यभ मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह, शाम और रात में ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में अभी भी थोड़ी गर्म है। इस बीच कई इलाकों में सुबह में धुंध भी दिखने लगी है। दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालय के ऊचांई वाले पहाड़ी इलाकों में जहां हिमपात हो रहा है वहीं पहाड़ों के नीचले इलाकों में लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इन इलाकों में तेजी से पारा नीचे लुढ़क रहा है।
अभी पढ़ें – खतरा अभी टला नहीं; Delhi-NCR में प्रदूषण की स्थिति ‘खराब’, Noida में अगले तीन दिन रहें बेहद सावधान
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावाट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में तापमान का पारा गिर कर शून्य से नीचे माइनस में चला गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ी राज्यों कई इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम की मानें तो के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार तापमान का असर जल्द ही उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यो में देखने को मिलेगा। अगले तीन से चार दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
एमआडी मौसम विभाग ने आज भी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार और पुडुचेरी समेत कई इलाकों बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कराण दक्षिण के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
अंडमान सागर और दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में समुद्र की स्थिति खराब बनी रह सकती है तथा समुद्र में ऊंची लहरों के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। पुणे, मुंबई और अहमदाबाद में मध्यम श्रेणी में एक्यूआई देखा जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
7 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
7 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
7 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
8 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
9 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines