हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Weather Forecast: आज इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ ये अलर्ट

विज्ञापन

Weather Alert: सावन महीना बीत चुका है और इन दिनों भादो महीना चल रहा है। सावन की तरह भादो के महीने में भी मानसून का मिजाज सही बना हुआ और देश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में आज और कल लगातार दो दिन बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है। वहीं केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में भी बारिश होने के आसार हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिस के आसार हैं।

विज्ञापन

गुजरात, कोंकण और गोवा में भी आज बारिश का अनुमान है। बताया जा रहा है कि एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola