Weather Forecast: आज यहां होगी आफत की बारिश, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी चेतावनी
Edited By Pankaj Mishra

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट
Edited By Pankaj Mishra

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट
Weather Forecast: मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कई राज्यों में कम होती जा रही है। हालांकि अब भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण पूरे ओडिशा में भारी बारिश का पूर्वानुमान का व्यक्त किया है.
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ वर्षा की संभावना है।
इसके साथ ही एमआईडी ने उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटिय इलाकों में तेज बारिश की आशंका जताया है। लिहाजा मछुआरों को इन इलाकों में तटों पर ना जाने की सलाह दी है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम आंतरिक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गुजरात के शेष हिस्सों, बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण और दक्षिणपूर्व राजस्थान और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जम्मू संभाग, कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का पूर्वानुमान है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: