हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Weather Forecast: इन जगहों पर शुरू होने वाला है बारिश का नया दौर, जानें IMD का अलर्ट

विज्ञापन

Weather Alert: मानसून एकबार फिर से पूरी तरह से एक्टिव है और पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी संभावनाएं हैं।मध्य प्रदेश में आज तेज बरिश की संभावना है। इसको लेकर कई इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के कई जगहों पर अगले 5 दिनों तक तेज बरसात का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 3 दिनों तक मुसलाधार बरसात के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में ओले पड़ने के भी आशंका हैं। बारिश के साथ भूस्खलन होने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा जाने वाले यात्रियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही संभव हो तो यात्रा को स्थगित करने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन

इस बीच बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से बनने वाले एक और नए कम दबाव के प्रभाव से राज्य में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में पुन: बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश को एक नया दौर शुरू हो सकता है। महेश पलावत का कहना है कि ‘मानसून ट्रफ’ कुछ समय के लिए उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और शनिवार से दिल्ली तथा अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान केवल मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola