Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत पर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ (Cyclone Mandous) के कारण दक्षिण भारत के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान मैंडूस के कारण इन राज्यों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश जारी रहने के आसार हैं। चक्रवात मैंडूस को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के अगले एक से दो दिनों तक समुद्र में न जाने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से तटीय इलाकों से रहने की बात कही है, जिससे वे जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
दक्षिण भारत में हो रही बारिश के बीच पहाड़ियों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान का पारा तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है। आलम यह है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही देश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। इससे लोगों की मुश्किलें लगतार बढ़ती दिख रही है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों से आगे बढ़ने की संभावना के बीच अगले तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वहीं पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों पर साफ देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इस बीच मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को धुंध पड़ने और पहाड़ों में प्रातः काल पाला पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर तो अभी से कोहरे की मार भी पड़ने लगी है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
34 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
10 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines