Weather Forecast: आज इन जगहों पर तेजी बारिश की भविष्यवाणी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
Author: Pankaj Mishra
2022-08-11 06:35:22
Weather Forecast: अपने दूसरे चरण में मानसून एकबार फिर से पूरी तरह से एक्टिव है और पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत के ऊपर बना डिप्रेशन धीरे-धीरे कमजोर होता जा और पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहेगी। दरअसल मानसून की अक्षीय रेखा अभी भी नीचे यानी गुजरात के ऊपर बनी हुई है। इसके कारण गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही बारिश की वजह से गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ तटीय शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
आईएमडी ने उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और पूर्व तथा पश्चिम विदर्भ में आज और कल तेज बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इस सिलसिले में कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।
इसके साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, असम में कई जिले में आज तेज वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण राजस्थान, गुजरात के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines