Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज में तेजी बदलाव हो रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं दक्षिण के राज्यों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं उत्तर और मध्य भारत में लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अभी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
पहाड़ी राज्यों में पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण कई इलाकों में जहां तापामान का पारा गिरकर शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है, वहीं सड़कों पर बर्फ के जमा होने से सड़कें बद हो गई है और यातायात बाधित है।
दरअसल पश्चिमी हिमालय के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में पिछले पांच से छह दिनों से लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे उन इलाकों में तापमान के पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुलमर्ग समेत कई इलाकों में तापमान का पारा गिरकर शून्य से भी नीचे पहुंच चुका है।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार गिर रहे पारे का असर अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। अगले दो से तीन दिनं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने की उम्मीद।
इस बीच श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है। इसका अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है।
इसके साथ ही असम, मणिपुर, मिजोरम पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। दिल्ली में आज भी एक्यूआई इंडेक्स गंभीर श्रेणी में रहने का अनुमान है।
अभी पढ़ें – Air Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी में और सुधार होगा, कल से फिर खोले जाएंगे प्राइमरी स्कूल
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तमिलनाडु, केरल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: PM मोदी ने किया ‘चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन’ का उद्घाटन
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines