हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WB Panchayat Polls: नामांकन के आखिरी दिन कई जगहों पर हिंसा, माकपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, सैंथिया में पथराव

विज्ञापन
WB Panchayat Polls

WB Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन भी कई जगहों पर हिंसा हुई। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस दौरान एक माकपा कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं, सैंथिया के अहमदपुर में बीडीओ दफ्तर के पास उपद्रवियों ने पथराव किया। पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर हालात पर काबू पाना पड़ा है। सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में मृतक कार्यकर्ता की शिनाख्त मंसूर अली के रूप में हुई है। उधर सीपीएम ने भी यह दावा किया कि उसके कार्यकर्त्ता को उस वक्त गोली मारी गई, जब वह अपने प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने जा रहा था। हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा है।

चुनाव आयुक्त बोले- नहीं जानकारी मुझे

चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने कहा है कि उन्हे इस घटना के बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं सीपीएम के राज्य सचिव मोहमद सलीम ने ट्वीट किया कि उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक मे तृणमूल के गुंडों द्वारा कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों पर गोलियां चलाई गई हैं। उस वक्त जब वाम कांग्रेस कार्यकर्त्ता अपने उम्मीदवार के साथ नामांकन दाखिल करने ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे।

टीएमसी ने आरोपों को किया खारिज

बताते चलें की वाम और कांग्रेस लेफ्ट गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, हालांकि तृणमूल ने लेफ्ट गठबंधन द्वारा लगाए गए आरोपों को ख़ारिज कर दिया है।

अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: Karnataka Cabinet: कर्नाटक से हटेगा धर्मांतरण विरोधी कानून, कैबिनेट ने दी मंजूरी, सिलेबस में भी होगा बदलाव

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें