Wayanad Lok Sabha Byelection Result 2024 Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र और झारखंड के अलावा आज देशभर की नजरें वायनाड लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों पर भी टिकी हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वायनाड सीट पर 4 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर भरोसा जताने के लिए वायनाड की जनता का आभार व्यक्त किया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ वास्तव में आप महसूस करें कि यह जीत आपकी जीत है और जिस व्यक्ति को आपने अपना प्रतिनिधि चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं! मुझे यह सम्मान देने के लिए और उससे भी ज्यादा आपने मुझे जो अपार प्यार दिया है, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का भी किया धन्यवाद
उन्होंने आगे कहा कि यूडीएफ में मेरे सहकर्मी, केरल भर के नेता, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और मेरे कार्यालय के सहकर्मी जिन्होंने इस अभियान में अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की, आपके समर्थन के लिए, दिन में 12 घंटे (बिना खाना खाए और बिना आराम किए) इस यात्रा को सहन करने के लिए और उन आदर्शों के लिए सच्चे सैनिकों की तरह लड़ने के लिए, जिन पर हम सभी विश्वास करते हैं, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
परिवार को भी शुक्रिया : प्रियंका
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मेरी मां, रॉबर्ट और मेरे दो रत्नों- रेहान और मिराया, आपने मुझे जो प्यार और साहस दिया है, उसके लिए कोई भी आभार कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। और मेरे भाई राहुल, तुम उन सब में सबसे बहादुर हो… मुझे रास्ता दिखाने और हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।
क्या है अब तक अपडेट?
ताजा अपडेट की बात करें तो वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है। वे 2 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। CPM प्रत्याशी सत्यन मोकेरी दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं। शुरुआती रुझानों से प्रियंका गांधी के मजबूत प्रदर्शन का पता चलता है, वे अपने भाई राहुल गांधी की सीट बरकरार रखना चाह रही हैं।
16 प्रत्याशी मैदान में
जहां कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को चुनावी प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं प्रियंका को टक्कर देने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के नेतृ्त्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के प्रत्याशी सचत्यन मोकेरी चुनावी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी की अगुवाई वाले NDA ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में कुल 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
राहुल गांधी ने दिया था इस्तीफा
वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल के वायनाड से नामांकन भरा था। राहुल गांधी ने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की और रायबरेली को अपना संसदीय क्षेत्र चुनते हुए वायनाड को छोड़ दिया। चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया तो कांग्रेस पार्टी की तरफ प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर गईं।
3 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे राहुल गांधी
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद 2024 में वायनाड की जनता से दूसरी बार राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाई थी। इस दौरान राहुल गांधी ने 3 लाख 64 हजार वोटों शानदार जीत हासिल की थी। वहीं अब प्रियंका गांधी को वायनाड के लोग कितना प्यार देंगे? इसका फैसला कुछ ही देर में सामने आ जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
37 mins agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
38 mins agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
57 mins ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
3 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
3 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
5 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
5 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines