Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में 30 जुलाई की सुबह हुई लैंडस्लाइड में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 308 हो चुका है। हादसे को 4 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब भी मलबे को हटाकर लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही सेना को आज मलबे से 4 लोग जिंदा मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग वायनाड के पदावेट्टी कुन्नू इलाके से बचाए गए हैं।
सेना से मिली जानकारी के अनुसार चारों को बचाने के लिए बेहद ही सावधानी रखी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सेना के एडवांस हेलीकाॅप्टर भी घटनास्थल पर मौजूद थे। बचाई गई एक महिला के पैर में चोट लगी है, उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
40 टीमें रेस्क्यू में जुटी
बता दें हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सेना को अब तक 195 लोगों के शव मिले हैं। बाकी लोगों के मौत की पुष्टि उनके बाॅडी पार्ट्स से की गई है। ऐसे में 105 लोगों के शव के बाॅडी पार्ट्स अब तक बरामद किए गए हैं। उनकी मौत भी कंफर्म हो चुकी है। इस ऑपरेशन में सेना, नेवी और एयरफोर्स की 40 टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
विशेषज्ञ और ड्रोन सिस्टम पहुंचेंगे वायनाड
रेस्क्यू को और प्रभावी बनाने के लिए घटनास्थल को 6 अलग-अलग भागों में बांटने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी सेना या केरल सरकार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। इसके अलावा एयरफोर्स के विमान सी-130 के जरिए विशेषज्ञों और ड्रोन सिस्टम को भी वायनाड ले जाया जाएगा। ताकि मिट्टी के नीचे फंसे लोगों की लोकेशन पता लगाई जा सके।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के लिए आफत क्यों बना हथिनीकुंड बैराज? जानें क्या है इसकी कहानी?
तीनों सेनाओं के अलावा एनडीआरएफ, डीएसजी की टीमें भी खोजी अभियान में जुटी है। हर टीम के साथ स्थानीय लोग और एक वन विभाग का कर्मचारी है। इसके अलावा पुलिस बल के गोताखोरों की मदद भी ली जा रही है। वहीं हेलीकाॅप्टर के जरिए भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही तलाशी अभियान में 6 कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी-अनुराग ठाकुर विवाद में कंगना भी कूदीं, बोलीं- उन्हें किसी बात का ना कोई तुक है ना ढंग
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
43 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines