Wayanad Landslide News: वायनाड में लैंड स्लाइड की घटना के बाद केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्रालय ने वायनाड सहित पश्चिमी घाट के 59,940 किलोमीटर वर्ग के इलाके को इकोलॉजिक सेंसिटिव एरिया (पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र) घोषित करने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को दोबारा जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक 6 राज्यों में फैले वेस्टर्न घाट को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया जाएगा। वायनाड में हुई लैंडस्लाइड की घटना में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
अगर केंद्र सरकार का ये प्रस्ताव लागू हो जाता है तो पश्चिमी घाट के 59,940 किलोमीटर वर्ग में खनन, बालू खनन, थर्मल पावर प्लाटंस, प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज पर पूरी तरह बैन लग जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में नए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट और टाउनशिप के विकास पर भी पाबंदी लग जाएगी। इस प्रस्ताव पर अब गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को अपनी प्रतिक्रिया देनी है। इन राज्यों का जवाब ही मसौदे का भविष्य निर्धारित करेगा।
उधर नेता विपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वायनाड के दो दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। दोनों नेता वायनाड में आई तबाही के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने और लोगों का दुख बांटने पहुंचे थे। वायनाड में लैंड स्लाइड की घटना में 308 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ेंः केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पश्चिमी घाट का 57000 Sq Km एरिया इको सेंसिटिव जोन होगा घोषित
हिमाचल प्रदेश में 53 लोग लापता
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के समेज एरिया में बादल फटने की घटना हुई है। डिजास्टर मैनेजमेंट के स्पेशल सेक्रेटरी डीसी राणा ने कहा कि शिमला के साथ कुल्लू के रामपुर एरिया, मंडी के पद्दार एरिया में भी बादल फटने की घटना हुई है। कुल 53 लोग लापता हैं, जबकि 6 शव मिले हैं। बारिश के चलते आई बाढ़ में 60 घर बह गए हैं। वहीं बहुत सारे गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। वहीं लाहौल स्पीति में भी अचानक आई बाढ़ में एक महिला के बह जाने की खबर है, जबकि एक वाहन मलबे में दब गया।
झारखंड में भीषण बारिश का अनुमान, छुट्टी का ऐलान
झारखंड में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। इलाके में हल्की बारिश का दौर जारी है। रांची के कुछ इलाकों में पानी भर गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 3 अगस्त को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। सभी नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई है।
बिजली गिरने से बिहार में 8 की मौत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना, औरंगाबाद, नवादा और सारण में बिजली गिरने से हुई 8 लोगों की मौत के मामले में मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने खराब मौसम में लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। बता दें कि बिजली गिरने से पटना में 3, औरंगाबाद में 3, नवादा में 1 और सारण में 1 की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
37 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
53 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
1 hr ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
12 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines