WAVES Summit 2025: PM मोदी बोले- एक अरब से अधिक कहानियों का देश है भारत

देश का पहला वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट आज से मुंबई में शुरू हो गया है। समिट का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। समिट में बॉलीवुड की नामी हस्तियां पहुंची हुई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित भी किया।

WAVES Summit 2025 PM Modi

मुंबई में जियो कन्वेंशन सेंटर में आज से 4 दिवसीय WAVES Summit 2025, देश के पहले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का आगाज हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का औपचारिक उद्घाटन किया और उन्होंने समिट में मौजूद हस्तियों को संबोधित भी किया। समिट में शाहरुख खान से लेकर चिरंजीवी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां पहुंची हुई हैं। आइए समिट से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स देखते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

LIVE UPDATES

नुसरत भरुचा ने बड़ी जिम्मेदारी बताया

समिट में शिरकत करने आईं अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि हमारा मीडिया और सिनेमा बहुत शक्तिशाली है। जब इतनी शक्ति होती है तो जिम्मेदारी भी होती है। मुझे लगता है कि यही वह चीज है, जिसका मतलब WAVES है, जो सकारात्मक रूप से दर्शकों को प्रभावित करने की शक्ति और जिम्मेदारी है।

जैकी श्राफ की पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि

समिट में हिस्सा लेने आए अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कहा कि यह दुनिया के लिए एकजुट होने का एक शानदार अवसर है। इसका आयोजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जा रहा है। मैं पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हर कोई इससे दुखी है। हम सरकारी नीति में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते और विवाद पैदा नहीं करना चाहते। उन्होंने भारत में पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ऐसा कहा।

सिंगर शान ने दिखाया उत्साह

वेव्स समिट 2025 में गायक शान भी पहुंचे, जिन्होंने कहा कि मैं इस शिखर सम्मेलन के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं। आज यहां विभिन्न राज्यों से कलाकार, कंटेंट क्रिएटर और गायक आए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के सवाल पर सिंगर शान ने कहा कि बेशक, हमारे दिलों में दुख है, लेकिन जैसा कि राज कपूर ने कहा था कि शो चलना चाहिए...

शाहरुख खान और शाहिद कपूर भी दिखे

मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में चल रहे वेव्स समिट 2025 में अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे। एक्टर शाहिद कपूर भी समिट में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

कार्तिक आर्यन भी समिट में नजर आए

मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में चल रहे समिट में अभिनेता कार्तिक आर्यन भी नजर आए। वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जिसका उद्घाटन आज प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

करण जौहर और फरहान अख्तर भी आए

मुंबई में जियो कन्वेंशन सेंटर में चल रहे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लेने फिल्म निर्माता करण जौहर भी पहुंचे। अभिनेता फरहान अख्तर भी इस 4 दिवसीय समिट में नजर आए।

हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण भी पहुंची

जियो कन्वेंशन सेंटर में चल रहे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में शामिल होने भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहुंचे। समिट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा भी नजर आए।

आमिर खान और चिरंजीवी भी पहुंचे

जियो कन्वेंशन सेंटर में चल रहे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान और अभिनेता भी समिट में हिस्सा लेने आए। समिट में पद्म विभूषण से सम्मानित चिरंजीवी भी नजर आए।

अनिल कपूर भी समिट में पहुंचे

अभिनेता अनिल कपूर भी वेव्स समिट 2025 में भाग लेने पहुंचे। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 हो रहा है, जिसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।

मानुषी छिल्लर और निमरत कौर भी दिखीं

अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निमरत कौर WAVES 2025 में शिरकत करने पहुंचीं। विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं।

अक्षय कुमार भी समिट में पहुंचे

वेव्स समिट 2025 में शिरकत करने के लिए अक्षय कुमार भी पहुंचे।

अनुपम खेर ने ऐतिहासिक क्षण बताया

WAVES 2025 में शिरकत करने आए अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेकर अच्छा लग रहा है। यह सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

ग्लोबल मीडिया डायलॉग में 30 देशों के मंत्री हिस्सा लेंगे

समिट में होने वाले ग्लोबल मीडिया डायलॉग में 30 देशों के मंत्री शामिल हो सकते हैं। डायलॉग की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। ग्लोबल मीडिया डायलॉग में WAVES घोषणापत्र जारी हो सकता है। सूचना और प्रसारण मंत्री यूनाइटेड किंगडम, रूस, मिस्र, भूटान, बहरीन, इस्वातिनी और इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी समिट में कर सकते हैं।

5 दिग्गजों के नाम पर टिकट जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वेव्स समिट में, विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 में गुरु दत्त, पी. भानुमति और ऋत्विक घटक सहित भारतीय सिनेमा के 5 दिग्गजों के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी किए।

अक्षय कुमार होस्ट, बॉलीवुड सेलेब स्पीकर

समिट में 4 दिन में होने वाले सेशन में की-नोट स्पीकर अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, चिरंजीवी, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड लेजेंड होंगे। लीजेंड्स एंड लेगेसीज: द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडियाज सोल नामक पैनल में शामिल होते हुए वे अपने अनुभव शेयर करेंगे। सेशन को अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। आमिर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल, SS राजामौली और AR रहमान जैसे टॉप डायरेक्टर्स और मेकर्स भी स्पीकर होंगे।

क्रिएटोस्पीयर के प्रतिभागियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री

समिट में प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर के उन यंग क्रिएटर्स से बात करेंगे, जिन्होंने 'क्रिएटोस्फीयर' में 31 अलग-अलग 'क्रिएट इन इंडिया' चैलेंजेस में हिस्सा लिया है। वे विनर्स को अवॉर्ड भी देंगे। क्रिएटोस्फीयर में अर्जेंटीना, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रीस, इंडोनेशिया, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा सहित 20 देशों के 43 इंटरनेशनल फाइनलिस्ट अपना टैलेंट दिखाएंगे। चैलेंज में सबसे कम उम्र के फाइनलिस्ट सिर्फ 12 साल के हैं और सबसे ज्यादा उम्र के फाइनलिस्ट 66 साल के हैं।

क्रिएटिविटी को ऑरेंज इकोनॉकी की सुबह बताया

वेव्स समिट 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में रचनात्मक अर्थव्यवस्था भारत की GDP में अपना योगदान बढ़ा सकती है। आज भारत फिल्म निर्माण, डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, फैशन, म्यूजिक और लाइव कॉन्सर्ट के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह भारत में ऑरेंज इकोनॉमी की सुबह है।

समिट में होंगे सेशन और मास्टर क्लास

समिट में 42 सेशन होंगे, जिनमें 39 ब्रेकआउट सेशन, टेलीकास्ट, इन्फोटेनमेंट, AVGS-XR, फिल्म और डिजिटल मीडिया समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी 32 मास्टर क्लास भी होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने वेव्स समिट 2025 में कहा कि यह 'भारत में सृजन करो, विश्व के लिए सृजन करो' के लिए बिल्कुल सही समय है।समिट में 90 से ज्यादा देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। 1000 से ज्यादा क्रिएटर्स, 300 से ज्यादा कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप भी समिट में आए हैं।

वेव्स 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक अरब से अधिक की आबादी वाला भारत, एक अरब से अधिक कहानियों का देश भी है।

समिट में नेटफ्लिक्स, अमेजन, गूगल, मेटा, एडोब, टाटा, सोनी, रिलायंस, यशराज फिल्म्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, सारेगामा और जेटसिंथेसिस, न्यूरल गैराज, फ्री स्ट्रीम टेक जैसे स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं।

कान्स और ऑस्कर का जिक्र किया

वेव्स 2025 समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कान्स और ऑस्कर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी में भारतीय सिनेमा दुनिया के हर हिस्से में भारत को लोकप्रिय बनाने में सफल रहा है। यह रूस में राज कपूर की लोकप्रियता, कान्स में सत्यजीत रे की लोकप्रियता और ऑस्कर में आरआरआर की सफलता से स्पष्ट होता है।

आर्टिस्ट और क्रिएटर के लिए प्लेटफॉर्म

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन 2025 वेव्स में सभी कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, रचनात्मक विचारकों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुंबई में 100 से ज्यादा देशों के कलाकार, इनोवेटर्स, इन्वेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स एक ही छत के नीचे एकत्रित हुए हैं। हम प्रतिभा और रचनात्मकता के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रख रहे हैं। वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो हर कलाकार और क्रिएटर के लिए है।

वेव्स समिट का टॉपिक

4 दिवसीय समिट का विषय 'कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज' है, जिसका उद्देश्य भारत को मनोरंजन और रचनात्मकता के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसके दायरे में पूरा मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र आएगा और दोनों मिलकर काम करेंगे। भारतीय सिनेमा, टेलीविजन और मनोरंजन से जुड़े अन्य पहलुओं को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक विशेष पहचान दिलाएंगे।

समिट का आगाज ऑर्केस्ट्रा के साथ

मुंबई में समिट का आगाज एकेडमी अवार्ड विनर MM कीरवानी के 30 सदस्यीय ऑर्केस्ट्रा की परफॉर्मेंस के साथ हुआ। समिट में शाहरुख खान, आमिर खान,अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण, अनुपम खेर, जैकी श्राफ, सिंगर शान, मानुषी छिल्लर, निमरत कौर, नुसरत भरुचा, शाहिद कपूर, करण जौहर, फरहान अख्तर, चिरंजीवी, अनिल कपूर समेत कई नामी सेलेब पहुंचे हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ