हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

WAVES Awards: 15 फरवरी से नामांकन, इस बार इन कैटेगरी में दिए जाएंगे WAVES Awards

---विज्ञापन---

World Audio Visual & Entertainment Summit: वेव्स अवाॅर्ड्स के लिए 15 फरवरी 2025 से नामांकन शुरू होंगे। सोमवार को इसकी घोषणा की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की अगुवाई की। इस अवसर पर नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य केद्रीय मंत्री मौजूद थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री के विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन को दावोस आर्थिक मंच की तरह वैश्विक प्रतिष्ठा के शिखर सम्मेलन के रूप में स्थापित करने के दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को उजागर करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो परंपरा, कहानी कहने और सांस्कृतिक महत्व से समृद्ध है, जिसे वैश्विक स्तर पर ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ के रूप में मान्यता प्राप्त है।

वेव्स का लक्ष्य भारत को सृजनकर्ता अर्थव्यवस्था की वैश्विक राजधानी बनाना है

अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति, जो कभी स्वामी विवेकानंद के माध्यम से शिकागो विश्व मेले के हॉल में गूंजती थी, आज हमारे प्रधानमंत्री योग, संस्कृति, रचनात्मकता और आयुर्वेद जैसी पहलों के माध्यम से वैश्विक मंच पर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेव्स इसी प्रयास का विस्तार है, जिसका लक्ष्य भारत को सृजनकर्ता अर्थव्यवस्था की वैश्विक राजधानी बनाना है। बता दें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

वेव्स बाजार और 3 क्रिएट इन इंडिया चैलेंज लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, संस्कृति मंत्रालय के सचिव अरुणीश चावला, भारतीय फिल्म निर्माता शेखर कपूर और प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने वेव्स बाजार, 3 क्रिएट इन इंडिया चैलेंज, वेव्स पुरस्कार लॉन्च किए और एक और चैलेंज की भी घोषणा की।

इन कैटेगरी में दिए जाएंगे वेव्स अवाॅर्ड्स

  • बेस्ट ऑफ द ईयर ग्लोबल अवॉर्ड्स
  • स्पेशल सिलेक्शन अवॉर्ड्स
  • गेम ऑफ द ईयर
  • फिल्म ऑफ द ईयर
  • एनिमेशन फिल्म ऑफ द ईयर
  • वेब सीरीज ऑफ द ईयर-ड्रामा/कॉमेडी/म्यूजिकल
  • एडवरटाइजिंग कैंपेन ऑफ द ईयर
  • स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर
  • इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर
  • इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर
  • यंग क्रिएटर ऑफ द ईयर
  • माइक्रो क्रिएटर ऑफ द ईयर
  • पॉडकास्टर ऑफ द ईयर
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर
  • जी.ओ.ए.टी. अवॉर्ड/लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
  • सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड
  • टेक आइकॉन अवॉर्ड्स
  • स्टोरीज ऑफ चेंज
  • स्टोरीज ऑफ चेंज-ब्रॉडकास्ट
  • स्टोरीज ऑफ चेंज-प्रिंट
  • स्टोरीज ऑफ चेंज-डिजिटल

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म? जानें कब तक आएंगे खाते में पैसे?

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola