हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वेव्स 2025: भारत वैश्विक मीडिया और मनोरंजन सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार

नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से विशेष वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और MeitY मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे।

विज्ञापन
WAVES 2025

भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इस कड़ी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय 13 मार्च 2025 को शाम 4:30 बजे सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में एक विशेष वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 के तहत 2 मई को मुंबई में होने वाले वैश्विक मीडिया संवाद की पूर्व तैयारी का हिस्सा है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और MeitY मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वेव्स 2025 के तहत भारत के तेजी से विकसित हो रहे मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक क्षमता को उजागर किया जाएगा। आयोजन में 100 से अधिक राजदूतों और उच्चायुक्तों की उपस्थिति रहेगी, जो मीडिया क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वैश्विक मीडिया संवाद: नवाचार और सहयोग की नई राह

2 मई 2025 को मुंबई में होने वाले वैश्विक मीडिया संवाद का उद्देश्य दुनिया भर के नेताओं, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, मीडिया पेशेवरों और कलाकारों को एक साझा मंच पर लाना है। इस संवाद के माध्यम से तकनीकी नवाचार, नैतिक व्यापारिक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन क्षेत्रों का निष्पक्ष और पारदर्शी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

इस मंच पर सीमा पार मीडिया सहयोग, व्यापार नीतियों, ज्ञान-साझाकरण और वैश्विक बाजार में समान अवसरों को लेकर गहन चर्चा होगी। इस दौरान सभी देशों के लिए खुले और निष्पक्ष व्यापार मॉडल तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे मीडिया उद्योग में समावेशिता और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले।

वेव्स 2025: मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र का वैश्विक महामंच

वेव्स 2025 को 1 से 4 मई 2025 के बीच मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने और वैश्विक उद्योग को भारतीय बाजार में प्रवेश दिलाने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगा। वेव्स 2025 का लक्ष्य मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के लिए वैश्विक अभिसरण (Global Convergence) शिखर सम्मेलन बनना है, जिससे नवाचार, व्यापार और रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा मिले।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रसारण, प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो, फिल्म, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, ध्वनि एवं संगीत, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, जनरेटिव एआई, संवर्धित वास्तविकता (AR), आभासी वास्तविकता (VR) और विस्तारित वास्तविकता (XR) जैसे क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

वेव्स 2025 के मुख्य आकर्षण

वेव्स बाजार : व्यावसायिक साझेदारी और कंटेंट अधिग्रहण के लिए एक वैश्विक बाजार, जिसमें दुनिया का पहला ई-बाजार लॉन्च किया जाएगा।
वेव एक्सिलरेटर (WaveXcelerator) : मीडिया और मनोरंजन स्टार्टअप्स के लिए एक मंच, जहां निवेशकों और विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
क्रीएटो स्फेयर (CreatoSphere) : मास्टरक्लास, कार्यशालाएं, गेमिंग ज़ोन और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज (Create in India Challenge) का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का समापन वेव्स CIC अवार्ड्स में होगा, जहां उत्कृष्ट रचनात्मक योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

भारत की रचनात्मक शक्ति को मिलेगी नई पहचान

वेव्स 2025 भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह न केवल सामग्री निर्माण, बौद्धिक संपदा और तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाएगा, बल्कि भारत को वैश्विक मीडिया हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। वेव्स 2025 के माध्यम से भारत “मेक इन इंडिया” और “क्रिएट इन इंडिया” के विजन को साकार करने के लिए तैयार है। यह आयोजन भारतीय मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola