हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WATCH: जब ब्लैक बेल्ट राहुल गांधी ने बच्चे को मारना सिखाया 'Punch', 'भारत जोड़ो यात्रा' से एक और दमदार वीडियो वायरल

विज्ञापन

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा से एक और दमदार वीडियो साझा किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया। इसमें पार्टी नेता को एक बच्चे के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में बच्चा कराटे किंग की तरह राहुल गांधी के हाथों पर पंच मारता नजर आ रहा है। 23 सेकंड के वीडियो क्लिप में राहुल गांधी बाद में बच्चे को सही तकनीकों का इस्तेमाल करना सिखा रहे हैं। बता दें कि गांधी एक ब्लैक बेल्ट हैं।

कांग्रेस ने ट्विट किया, ‘टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा। एक बच्चे को सही टेक्निक बताते राहुल गांधी।’

अभी पढ़ें – दिल्ली में पीएम मोदी का भावुक कर देने वाला भाषण, बोले- मैंने बहुत गालियां सुनीं, खूब आरोप लगे

 

कांग्रेस सांसद आंध्र, तेलंगाना और दक्षिणी ओडिशा के आदिवासी लोगों के पारंपरिक लोक नृत्य ‘Dhimsa’ का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों में भी शामिल हुए।

भारत जोड़ी यात्रा गुरुवार सुबह शहर के बाहरी इलाके पाटनचेरु से शुरू हुई और यह रात के लिए संगारेड्डी जिले के शिवमपेट में रुकेगी।

अभी पढ़ें – Himachal Election 2022: चुनावी उठापटक तेज, 5 नवंबर को पीएम मोदी हिमाचल में दो रैलियों को करेंगे संबोधित

बता दें कि गांधी का मेगा फुट मार्च 23 अक्टूबर को राज्य में शुरू हुआ था और तेलंगाना चरण 7 नवंबर को समाप्त होगा। यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें