Watch Video: लाइव डिबेट में तेलंगाना विधायक ने खोया आपा; BJP नेता का गला पकड़ा, धक्का भी दिया

Watch Video Telangana MLA lost control in live debate: भाजपा सांसद बंदी संजय कुमार ने कहा कि बीआरएस उम्मीदवार के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Watch Video Telangana MLA lost control in live debate

Watch Video Telangana MLA lost control in live debate: तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक समाचार चैनल के लाइव डिबेट में BRS के विधायक ने आपा खा दिया। मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक विवेकानंद गौड़ ने भाजपा विधायक भाजपा नेता कुना श्रीशैलम गौड़ का गला पकड़ लिया और उन्हें धक्का दे दिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसे भाजपा ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में विवेकानन्द गौड़, भाजपा नेता कुना श्रीशैलम गौड़ का गला पकड़ते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा नेता के साथ अभद्रता के बाद आस-पास मौजूद लोग विधायक की ओर दौड़े और उन्हें भाजपा नेता से दूर ले गए। इस दौरान BRS विधायक गुस्से में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने BRS विधायक के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। बता दें कि भाजपा नेता कुना श्रीशैलम गौड़ भाजपा के उम्मीदवार हैं।

भाजपा के सांसद और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार बंदी संजय कुमार ने कहा कि कुतुबुल्लापुर के भाजपा उम्मीदवार पर हमला जघन्य है। बीआरएस नेता हार के डर से शारीरिक हमलों का सहारा ले रहे हैं। वे शारीरिक हमलों से दहशत पैदा करके जीतने की कोशिश कर रहे हैं। खबरदार BRS नेताओं…अगर भाजपा ने तुम्हें हरा दिया, तो तुम ऐसा करोगे।

बंदी संजय कुमार ने कहा कि हमारे धैर्य को अक्षमता समझने की गलती न करें। आपकी ब्लैकमेल राजनीति और हमलों से हमें डरने की जरूरत नहीं है। लोग आपकी अराजकता को खत्म करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने मांग की कि बीआरएस उम्मीदवार के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्हें चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

उधर, भाजपा ने कहा कि विधायक केपी विवेकानंद की ओर से बीजेपी विधायक उम्मीदवार कुना श्रीशैलम गौड़ पर हमला BRS में हताशा को दर्शाता है। गुंडों की पार्टी से इससे बेहतर क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं, एक भाजपा नेता ने BRS नेता के हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि विधायक का कृत्य उनकी हताशा और अहंकार का संकेत है। बता दें कि राज्य में 30 नवंबर को सभी 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ