भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च ब्रिज पर वंदे भारत ट्रेन को दौड़ाकर नया इतिहास रच दिया है. पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचे और जमीन से 1200 फीट ऊंचाई पर बने रेलवे पुल से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी. इस दौरान ट्रेन ने अंजी ब्रिज को भी 100 की स्पीड से ही क्रॉस किया, जो भारत का पहला केबल स्टेड रेलवे ब्रिज है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके का वीडियो अपने X हैंडल पर पोस्ट किया और पूरी दुनिया को भारतीय रेलवे के स्वर्णिम पलों से रूबरू कराया. वहीं दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से वंदे भारत ट्रेन दौड़ने का बड़ा फायदा यह होगा कि कटरा और बनिहाल के बीच सफर का समय बचेगा .
111 किलोमीटर लंबा कटरा-बनिहाल रेल ट्रैक
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26401/26404) का बीते दिन 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल ब्रॉड-गेज रेल खंड पर ट्रायल किया गया. नॉर्थ रेलवे के जम्मू डिवीजन के तहत श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेल ट्रैक बनाया गया है, जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस साल अगस्त महीने में ही रेल मंत्रालय ने इस रेल ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड को 75 किलोमीटर से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने को मंजूरी दे दी. इससे पहले श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सांगल्डन रेल ट्रैक पर ट्रेनों को अधिकतम 85 किमी प्रति घंटे की गति से और सांगल्डन-बनिहाल रेल ट्रैक पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की अनुमति थी. लेकिन अब ट्रेन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.
दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज चिनाब पुल
चिनाब रेल ब्रिज चिनाब नदी से 359 मीटर (1178 फीट) ऊंचाई पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है. इस ब्रिज की कुल लंबाई 1315 मीटर, जो जम्मू-कश्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाके में खराब मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है. चिनाब ब्रिज का डिजाइन ऐसा है कि यह करीब 120 साल तक ऐसा ही रहा सकता है, जैसा अब है. यह ब्रिज 260 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं झेल सकता है. कटरा-बनिहाल रेल खंड पर ही अंजी नदी घाटी के ऊपर बना अंजी ब्रिज भी भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है. यह ब्रिज अंजी ब्रिज नदी घाटी से 331 मीटर (1086 फीट) ऊपर बना है और करीब 725 मीटर लंबा है. यह ब्रिज 96 हाई टेंसाइल केबल के सहारे खड़ा है और इसकी सुंदरता देखते ही बनती है.
बता दें कि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन 8 कोच वाली थी, जिसके अप्रैल 2026 में 20 कोच वाली ट्रेन बना दिया गया. अब कटरा-बनिहार रेल खंड पर 2 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं, जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) के जरिए जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं.
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines