Watch video of Bharat Mata girl: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पीएम मोदी ने आज रविवार को निर्मल जिले में सभा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में ‘भारत माता’ के रूप में सजी हुई छोटी सी लड़की भी आई हुई थी। रैली में एक दिल छू लेने वाले वीडियो में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक छोटी सी बच्ची को अपना आशीर्वाद दिया।
दिल छू लेगा वीडियो
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक छोटी सी बच्ची को भारत माता के कपड़ों में देखा जा सकता है। वीडियो में बच्ची के हाथ में तिरंगा है, जिसे वह हवा में लहराती हुई नजर आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान रैली को सम्बोधित कर रहे थे, अचानक से उनकी नजर उस बच्ची पर चली गईं।
पीएम ने की बच्ची की तारीफ
एएनआई के वीडियो में पीएम मोदी को बच्ची की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वह कह रहे हैं कि देखो यह छोटी बच्ची भारत माता की बनकर आई है, यह बच्ची हर नौजवान को देशभक्ति की प्रेरणा दे रही है। 26 नवंबर को तेलंगाना के निर्मल में अपनी सार्वजनिक रैली में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्ची को अपना आशीर्वाद देते हुए अपना हाथ हिलाया।
‘मेक इन इंडिया’ पहल की सराहना
रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सराहना कर रही है, लेकिन बीआरएस और कांग्रेस को देखिए, वे ‘मेक इन इंडिया’ के बारे में बात तक नहीं करते हैं।
उन्होंने आगे कहा, बीआरएस और कांग्रेस की यह मानसिकता निर्मल के सदियों पुराने खिलौना उद्योग को चकनाचूर कर दिया है…आज जब भारत खिलौना निर्यात में नए कीर्तिमान बना रहा है, बीआरएस निर्मल के खिलौना उद्योग को नष्ट करने में लगा हुआ है। एक बार हम सत्ता में आएंगे। जब हम आएंगे तो निर्मल के खिलौना उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए एक अभियान शुरू करेंगे।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines