Warning for Britain to Met Dangerous Storm: ब्रिटेन में एक बार फिर तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ब्रिटेन में तूफान और ओलावृष्टि के कारण ‘जीवन के लिए खतरा’ पैदा करने वाले मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार के लिए 2 यलो अलर्ट जारी हुए हैं, जिनमें कुछ ही घंटों में 70 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। शनिवार का अलर्ट पूरे वेल्स और दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड, मिडलैंड्स और दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के कुछ हिस्सों को कवर करता है। शुक्रवार की चेतावनी दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के अधिकांश भागों, वेल्स के कुछ भागों, मिडलैंड्स और पश्चिमी लंदन को कवर करती है।
यह भी पढ़ें:Video: आधी रात अचानक फोन बजने लगे और लोग घर छोड़कर ‘भागे’; क्या इजरायल से हिजबुल्लाह ने लिया बदला?
इमारतों को नुकसान पहुंचने और बाढ़ आने का खतरा
मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में 500 से ज्यादा किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चलने, बिजली गिरने और भारी बारिश होने से इमारतों को नुकसान, सार्वजनिक परिवहन में बाधा और बाढ़ आने की आशंका है। शुक्रवार को तूफान की चेतावनी दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के अधिकांश भागों, वेल्स के कुछ हिस्सों, मिडलैंड्स और पश्चिम लंदन में दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। दूसरा अलर्ट शनिवार को सुबह 1 बजे से लागू होगा। इस दौरान वेल्स, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड, मिडलैंड्स तथा दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के कुछ भागों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि तूफान हवाओं और भारी वर्षा के साथ ओले और लगातार बिजली गिरने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें:Monkey Pox से भारतीयों को डरना चाहिए? जानें कौन-सा देश हॉटस्पॉट और वैक्सीनेशन कितना कारगर
वीकेंड पर लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं
मौसम विभाग के अनुसार, तूफानी मौसम गर्म और शुष्क मौसम के बाद आया है, क्योंकि बुधवार को इनवर्नेस में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तथा गुरुवार को अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डैन स्ट्राउड ने कहा कि गर्मियों की आखिरी बारिश से लोग काफी परेशान हो चुके हैं, लेकिन शुक्रवार और विशेषकर सप्ताहांत में मौसम में थोड़ा बदलाव आने वाला है। सप्ताहांत में तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। शनिवार को पूर्वी एंग्लिया में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रविवार को इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एक से 17 सितंबर तक ब्रिटेन में औसतन 49.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य है। अगले सप्ताह लगातार बारिश और शरद ऋतु के लिए परिस्थितियां सामान्य होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:US में ब्याज दरें घटने के भारत के लिए क्या मायने? RBI उठाएगा कोई कदम, 5 पॉइंट में जानें
संबंधित खबरें
उपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
6 mins agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
48 mins ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
5 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
7 hrs agoLIVE: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी
9 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
9 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines