केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पेश किया। इस विधेयक पर लोकसभा में चर्चा जारी है, जबकि इसे गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) ने इस विधेयक का विरोध किया है।
लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी के नेतृत्व में, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) इस बिल का पूरी तरह से विरोध करती है। मेरे भाषण की भावना यह है— ‘तू हिंदू बनेगा, न मुसलमान बनेगा; इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा।'”
‘सरकार उठा रही गलत कदम’
इसके साथ ही TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि सरकार यह बिल लाकर गलत कदम उठा रही है, यह अल्पसंख्य समुदायों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बिल को वापस लेना चाहिए। टीएमसी इस बिल का पुरजोर विरोध करती है।
सरकार और विपक्ष आमने-सामने
लोकसभा में वक्फ विधेयक 2025 पर 8 घंटे की चर्चा हो सकती है। इस बिल का विपक्ष विरोध कर रहा है, विपक्षी दलों का कहना है कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला है। वहीं सरकार का कहना है कि इससे वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : Ghibli के लिए बेंगलुरु पुलिस ने लोगों को दी चेतावनी, बोली- ये खतरनाक…
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और समेत कई विपक्षी दलों ने इस बिल को संविधान के खिलाफ और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया है। लोकसभा में NDA की स्थिति मजबूत है, जिसके पास 293 सांसद हैं। लोकसभा में बिल पास कराने के लिए 272 वोटों की जरूरत है।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
11 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
12 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
13 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines