संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया। वक्फ बिल पेश होने से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष ने बैठक भी की। लोकसभा में बिल पर चर्चा के लिए आठ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जबकि एनडीए को कुल 4 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया है। बिल पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ही की। उन्होंने सभी सदस्यों को बिल के बारे में बताया। इसके बाद कांग्रेस के गौरव गोगोई ने इस पर अपनी बात रखी।
आज क्रिश्चियन समाज क्यों दुखी हैं?
बिल पर चर्चा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि संशोधन होना चाहिए और नहीं भी होना चाहिए। दोनों तर्क एक साथ नहीं चलेंगे। उन्होंने वक्फ बोर्ड से सवाल पूछते हुए कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर कितने स्कूल और हाॅस्पिटल बने? बीजेपी सांसद ने कहा कि आज क्रिश्चियन समाज क्यों दुखी हैं? कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि आपको इस बिल से क्या परेशानी है? क्या आप चाहते हैं कि वक्फ की संपत्ति दलालों और बिचैलियों के बीच में रहे। इस बिल में समाज के नामी लोग शामिल हो रहे हैं? इससे आपको क्या दिक्कत है?
ये भी पढ़ेंः भारत में वक्फ बोर्ड, तुर्की में फाउंडेशन…, दुनिया के किन देशों में भारत जैसी इस्लामिक बाॅडी
वक्फ की प्राॅपर्टी पर कितने जनहित के काम हुए
बीजेपी सांसद ने कहा कि ये धर्म से जुड़ा मामला नहीं है। वक्फ की प्राॅपर्टी हम नहीं लूटने देंगे। आठ लाख वक्फ प्राॅपर्टी है, इनमें से कितनी जमीन पर जनहित के काम हुए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटों की राजनीति के कारण कांग्रेस विरोध कर रही है। वोटों की सौदागिरी अब नहीं चलेगी। राजीव गांधी को एक बार 400 सीटें मिलीं लेकिन शाहबानो प्रकरण ने कांग्रेस को कहां पहुंचा दिया, सभी जानते हैं। संविधान के मौलिक अधिकार में लिखा हुआ है महिलाओं के साथ विभेद नहीं होगा।
बिल असंवैधानिक नहीं
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि मैं उस प्रदेश से आता हूं, जहां पर बहुत सारे पिछड़े मुसलमान हैं। उनको वक्फ के मैनेजमेंट में अवसर नहीं मिलता। अगर वक्फ की जमीन लूटी जा रही है, हड़पी जा रही है तो संविधान की धारा 25 ये अधिकार देता है कि कानून बन सकता है। ये बिल किसी भी प्रकार से असंवैधानिक नहीं है।
ये भी पढ़ेंः मैं रामभक्त मुझे अयोध्या न्यास में शामिल करो… वक्फ बिल पर आगबबूला हुए इमरान मसूद का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
9 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines