हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं इस कानून को फाड़ता हूं', वक्फ संशोधन विधेयक पर बोलते हुए सदन में भड़के ओवैसी

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने बिल को मुसलमानों के खिलाफ बताया और आर्टिकल 25 के उल्लंघन का आरोप लगाया।

विज्ञापन

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर लंबी चर्चा हुई। इस बिल पर तमाम नेता अपनी बात रखी। असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल पर बोलते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला और इसे मुसलमानों पर बड़ा अन्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बिल का मकसद सिर्फ मुसलमानों को परेशान करना है।

ओवैसी ने कहा-मैं भी कानून को फाड़ता हूं

ओवैसी ने कहा कि इस बिल में वक्फ अल औलाद का नियम आर्टिकल 25 का उल्लंघन है। जब मैं अपनी संपत्ति को अल्लाह का मालिक बनाकर दे रहा हूं तो आपको उसमें दिक्कत क्यों हो रही है? इस बिल का मकसद सिर्फ मुसलमानों को जलील और रुसवा करना है और उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक बनाना है। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के कानून को फाड़ दिया था, तो मैं भी इस कानून को फाड़ता हूं।

विधेयक पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि यह कानून देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद पैदा करने के लिए लाया गया है। ओवैसी ने कहा कि अगर ये विधेयक पास हो जायेगा तो सिर्फ प्राचीन मंदिरों की हिफाजत होगी, मस्जिदों की नहीं होगी।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

ओवैसी ने कहा कि मैं मिशाल देते हुए कह रहा हूं कि दिल्ली में 172 वक्फ प्रॉपर्टी ASI के कंट्रोल में है, इस केस को तो मैं हार ही जाऊंगा क्योंकि मेरे पास उसके कागजात ही नहीं हैं। अगर सरकार के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होगा तो मैं क्लेम ही नहीं कर सकता क्योंकि इसके जज तो आप खुद ही बन जाएंगे और जब तक आप फैसला नहीं करेंगे तब तक वक वक्फ की प्रॉपर्टी नहीं होगी। ये इस विधेयक के अनुसार होगा।

ओवेसी द्वारा बिल की कॉपी फाड़ने की बात पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि किसी भी कमेटी से ज्यादा वक्त हमने सभी सदस्यों को जेपीसी में बोलने के लिए दिया है। फिर भी ये आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola