देश का सबसे बड़ा गद्दार कौन? कुणाल कामरा पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कुणाल कामरा को लेकर कहा कि आप उन्हें गद्दार कैसे कह सकते हैं? देश का सबसे बड़ा गद्दार वह है, जो कानून के शासन को भूल जाता है। साथ ही उन्होंने वक्फ संशोधन बिल पर बयान दिया।

Owaisi

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

देश में इस वक्त स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा सुर्खियों में हैं। साथ ही वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध हो रहा है। इस बीच वक्फ संशोधन विधेयक पर एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कुणाल कामरा राजनेता नहीं, बल्कि एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश का सबसे बड़ा गद्दार कौन है?

विज्ञापन

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को हैदराबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुणाल कामरा एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं। वह कोई राजनेता नहीं हैं। उन्हें चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने एकनाथ शिंदे का नाम नहीं लिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे, उनकी पार्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इसे व्यक्तिगत स्तर पर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

ओवैसी ने बताया- कौन है देश का सबसे बड़ा गद्दार?

उन्होंने कुणाल कामरा को लेकर कहा कि आप उन्हें ‘गद्दार’ कैसे कह सकते हैं? इस देश का सबसे बड़ा गद्दार वह है, जो कानून के शासन को भूल जाता है। इस देश का सबसे बड़ा गद्दार वह है, जो कानून को चुनिंदा तरीके से लागू करता है। सीएम देवेंद्र फडणवीस यह क्यों भूल रहे हैं कि उनके अपने राज्य में जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, तब एक व्यक्ति ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में बहुत ही अपमानजनक तरीके से बकवास और झूठ बोला था? इससे सीएम फडणवीस को ठेस नहीं पहुंची? इससे एकनाथ शिंदे के अहंकार को ठेस नहीं पहुंची?

वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या बोले ओवैसी?

असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बिल मुस्लिमों पर हमला है, इससे उनकी प्रॉपर्टी छीन जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बीजेपी के पास बहुमत नहीं है। मोदी सरकार बैसाखी पर है। अगर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी ने सपोर्ट नहीं किया तो यह बिल का कानून नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ