सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ कानून पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई होगी। कानून के खिलाफ कोर्ट में 100 से अधिक याचिकाएं लगाई गई हैं। बीते दिन 2 घंटे चली सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र से इस मामले में जवाब तलब किया है। वहीं कानून के रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस मामले में सीजेआई संजीव खन्ना, जस्टिस पीवी संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वाथन की बेंच सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान ट्रस्ट में गैर मुस्लिमों को शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है। हालांकि कोर्ट ने कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
इन तीन प्रावधानों का हो रहा विरोध
अधिकांश याचिकाओं में कानून के 3 प्रावधानों को लेकर कड़ा विरोध जताया गया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी इसका जिक्र किया। जिसका केंद्र सरकार ने विरोध किया। पहला- कोर्ट से वक्फ घोषित संपत्ति डी नोटिफाई नहीं होगी। वह वक्फ बाय यूजर हो या वक्फ बाय डीड। दूसरा- अगर कलेक्टर वक्फ संपत्ति का सर्वे करेंगे तो उसकी प्रकृति नहीं बदल सकते। कोर्ट को सूचित करेंगे। तीसरा- वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद के सभी सदस्य मुस्लिम होने चाहिए, सिवाय पदेन सदस्यों के।
ये भी पढ़ेंः ‘भाजपा के सीएम ने मुझे क्लीनचिट दी…’, ED की पूछताछ पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?
एसजी और सीजेआई में हुई तीखी बहस
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश हुए एसजी तुषार मेहता ने भी अपनी दलीलें दी। कोर्ट रुम में माहौल उस समय गरमा गया जब एसजी ने कहा कि इस केस की सुनवाई कर रहे तीनों जज हिंदू है। इस पर सीजेआई ने कहा कि जब हम यहां पर बैठते हैं तो हमारी व्यक्तिगत पहचान मायने नहीं रखती। कानून के सामने सभी पक्ष एक समान हैं। यह तुलना पूरी तरह गलत है। इस मसले पर एसजी और सीजेआई में तीखी बहस हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने कानून के विरोध में देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर चिंता जताई। इस पर एसजी ने कहा कि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हिंसा का इस्तेमाल दबाव डालने के लिए किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि हम इस पर फैसला करेंगे।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
30 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines