'भाजपा के सीएम ने मुझे क्लीनचिट दी...', ED की पूछताछ पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी केे पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी की पूछताछ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे दो बार बीजेपी के सीएम ने ही क्लीनचिट दी है। अब वे मुझे क्यों बुला रहे हैं, समझ में नहीं आ रहा है।

Robert Vadra on ED questioning

Robert Vadra

गुरुग्राम लैंड स्कैम मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दो दिन तक पूछताछ की। अब खबर है कि ईडी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इस बीच रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ जारी है। ये वही पुराने सवाल हैं जिनका मैंने 2019 में जवाब दिया था। इनका कोई आधार नहीं है। कुछ भी गलत नहीं किया गया है। भाजपा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मुझे इस मामले में दो बार क्लीन चिट दी थी। तो, वे मुझे क्यों बुला रहे हैं? उसी दिन नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करना भाजपा का राजनीतिक प्रचार और ईडी का दुरुपयोग है।

वहीं राजनीति में एंट्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर लोग चाहेंगे, तो मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ इसमें शामिल होऊंगा। मैं कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यह समन जारी रहेगा क्योंकि हम आंदोलन करते हैं, हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं और हम लड़ते रहेंगे। इसलिए यह जारी रहेगा।

वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मैं राजनीति में आता हूं, जो कि सब चाहते हैं, तो भाजपा वाले या तो वंशवाद की बात करेंगे या ईडी का दुरुपयोग करेंगे। यह मुश्किल तब शुरू हुई जब कुछ दिन पहले मैंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर सोशल मीडिया पर संदेश दिया। यह और कुछ नहीं है। जब से मैंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से यह मुश्किल शुरू हो गई। लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ