हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राज्यसभा में बहस से पहले जानें वक्फ बिल पर कौन साथ में, कौन खिलाफ?

वक्फ बिल पर राज्यसभा में आज चर्चा होगी। दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बिल को पेश करेंगे। इससे पहले आइये जानते हैं क्या है राज्यसभा का नंबर गेम। इस बिल पर कौनसी पार्टियां सरकार के साथ है और कौन खिलाफ?

विज्ञापन
Waqf Amendment Bill Rajya Sabha

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा से पास हो गया है। आज बिल को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू राज्यसभा में रखेंगे। बिल पर बीजेपी के कई सांसद अपनी बात रखेंगे। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड, सुधांशु त्रिवेदी समेत कई सांसद अपनी बात रखेंगे। लोकसभा के बाद आज सभी की नजरें राज्यसभा पर टिकी है। राज्यसभा के लिए बीजेपी और उसके सहयोगियों ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। ऐसे में आइये जानते हैं वक्फ बिल पर कौनसे दल सरकार के साथ हैं कौनसे दल सरकार के खिलाफ है?

विरोध में ये दल

राज्यसभा में बिल के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी दल है। जिसकी अगुवाई कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस के अलावा सपा, टीएमसी, वामदल, डीएमके, आरजेडी, शिवसेना यूबीटी, एनसीपी शरद पवार समेत सभी दल बिल के विरोध में हैं। वहीं सरकार के पक्ष में एनडीए में शामिल सभी दल है। वहीं बात करें नंबर गेम की तो यह बहुत ही रोचक है। राज्यसभा में कुल 245 सांसद हैं। वर्तमान सदस्य संख्या 236 है। यानी 9 सीटें अभी खाली हैं। सरकार को राज्यसभा में बिल पारित कराने के लिए 119 वोट की जरूरत है। जबकि सरकार के पास 121 वोट है। इसमें मनोनीत सदस्यों के वोट भी शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः 12 साल में वक्फ ने कितनी जमीन जोड़ी? गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए आंकड़े

राज्यसभा में बहुमत का आंकड़ा 119

राज्यसभा में रोचक बात यह है कि कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के पास 88 वोट है। राज्यसभा में बीजेपी के स्वयं के 98 सांसद हैं। इसके अलावा जेडीयू के 4, टीडीपी के 2, एनसीपी के 3, एनपीपी, राष्ट्रीय लोक दल, आरपीआई और शिवसेना का एक-एक सांसद हैं।  न्यूट्रल पार्टी के तौर पर वाईएसआर कांग्रेस के 7 सांसद, बीजू जनता दल के 7 और एआईएडीमके 4 सदस्य भी हैं। ये दल वोटिंग के दौरान राज्यसभा से अनुपस्थित रहकर सरकार को फायदा पहुंचा सकते हैं। ऐसे में नंबर गेम के आधार पर लग रहा है कि सरकार लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी आसानी से यह बिल पारित करा सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, अब आगे क्या? राज्यसभा में क्या नंबर गेम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola