---विज्ञापन---

देश angle-right

वाघ-बकरी के मालिक पराग देसाई मौत मामले में सामने आया नया मोड़, अस्पताल और परिवारजनों के अलग-अलग बयान

Wagh Bakri owner Parag Desai Death Case: अहमदाबाद के हॉस्पिटल ने पराग देसाई की मौत पर कहा है कि उनके शरीर पर कुत्ते की काटने का निशान नहीं था।

---विज्ञापन---

Wagh Bakri owner Parag Desai Death Case: ठाकुर भूपेन्द्र सिंह: वाघ-बकरी ग्रुप के मालिक पराग देसाई का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, उनकी मौत को लेकर हॉस्पिटल और परिवारजनों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं।

शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद ने पराग देसाई की मौत पर कहा है कि उन्हें घायल अवस्था में लाया गया था, लेकिन उनके शरीर पर कुत्ते की काटने का कोई निशान नहीं था। जबकि वाघ बकरी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि पराग देसाई की मौत कुत्तों के हमले की वजह से ही हुई है।

---विज्ञापन---

शहर में शुरू हुई नई चर्चा

इस मामले में दो थ्योरी सामने आने के बाद शहर में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, उनके निधन के बारे में कहा गया कि आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़े और वह अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इसके बाद उन्हें चोट आईं और ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी मौत हो गई।

वाघ-बकरी ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 15 अक्टूबर को शाम लगभग 5.30 बजे देसाई अपने बंगले के पास अपनी आवासीय सोसायटी में इत्मीनान से शाम की सैर कर रहे थे, तभी आवारा कुत्ते उनकी ओर दौड़ पड़े, जिसके कारण वह अपने आवास परिसर की ओर भागने लगे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। दुर्भाग्य से गिरने के कारण गंभीर मस्तिष्क रक्तस्राव हो गया।

---विज्ञापन---

कोशिशों के बावजूद नहीं बचा सके

उनके परिवार द्वारा उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और अगले दिन उनकी जान बचाने के लिए सर्जरी की गई। मेडिकल टीम की लाख कोशिशों के बावजूद वे उसे बचा नहीं सके। अफसोस की बात है कि रविवार, 22 अक्टूबर की देर शाम देसाई का निधन हो गया। पराग देसाई वाघ-बकरी ग्रुप के संस्थापक नारणदास देसाई के तीन बेटों में से एक रामदास देसाई के बेटे थे। वह टी-टेस्टर होने के साथ ही ग्रुप के इंटरनेशनल बिजनेस का कामकाज संभाल रहे थे। उन्होंने कंपनी के लिए पैकेजिंग, ब्रैंडिंग और मार्केटिंग की नई स्ट्रेटेजी बनाईं। जिन्हें काफी सफलता हासिल हुई।

ये भी पढ़ें: Tea कंपनी का नाम क्यों है ‘वाघ-बकरी’, कैसे पराग देसाई ने खड़ा किया 2000 करोड़ का बिजनेस?

---विज्ञापन---

First published on: Oct 23, 2023 08:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola