---विज्ञापन---

देश

आखिर प्रेमानंद महाराज ने ऐसा क्या कह दिया, मच गया बवाल? विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी

धार्मिक प्रवचन के लिए मशहूर प्रेमानंद महाराज एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कहते हैं कि 100 में 2-4 कन्याएं ही पवित्र जीवन जीती हैं, जिससे महिलाएं कैसे सच्ची बहू बनेंगी। वीडियो पर आपत्ति जताते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास सहित कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है।

अपने प्रवचन और संबोधन के माध्यम से लोगों को सही रास्ते पर चलने की सीख देने वाले, जीवन में शांति का पाठ पढ़ाने वाले प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते हैं। उनसे मिलने के लिए लोग रात में सड़कों पर एकत्रित हो जाते हैं, ताकि आते-जाते प्रेमानंद महाराज के दर्शन हो जाएं। आखिर इसी संत के बयान को लेकर विवाद क्यों खड़ा हो गया है? ऐसा क्या कह दिया कि प्रेमानंद महाराज के खिलाफ प्रदर्शन की बात हो रही है?

प्रेमानंद महाराज को लेकर विवाद क्या है?

प्रेमानंद महाराज का चंद सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रहे हैं कि 100 में 2-4 कन्याएं ऐसी होंगी जो अपना पवित्र जीवन रखकर किसी पुरुष को समर्पित होती होंगी। जो 4 लड़कों से मिल चुकी होंगी, वो कैसे सच्ची बहू बनेंगी? प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो खूब वायरल हुआ और उनके इसी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

---विज्ञापन---

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की कहानी?

दरअसल, प्रेमानंद महाराज से एक महिला ने सवाल पूछा कि आजकल बच्चे खुद से या मां-बाप से शादी करते हैं, तो परिणाम अच्छे क्यों नहीं आते? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि परिणाम अच्छे कैसे आएंगे? आजकल बच्चों और बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं हैं। हमारी माता-बहनों का रहन-सहन देखो। आज की बच्चियां कैसी पोशाक पहन रही हैं, कैसा व्यवहार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक से ब्रेकअप करने के बाद दूसरे से संबंध बनाती हैं। दूसरे से ब्रेकअप हो तो तीसरे से संबंध बनता है। अब यही व्यवहार व्याभिचार में बदल रहा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमें चार होटलों से खाना खाने की आदत हो जाए तो घर की रसोई का खाना अच्छा नहीं लगेगा। जब चार पुरुषों से मिलने की आदत लग जाती है तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं रह जाती। यही पुरुषों के साथ भी है।

---विज्ञापन---

उन्होंने इसके पीछे मोबाइल को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि आज के समय में बहू और पति का मिलन मुश्किल हो गया है। हमारा देश धर्मप्रधान देश है। हमारे देश में विदेशी माहौल घुस गया है। लिव-इन-रिलेशन गंदगी का खजाना है। हमारे यहाँ पवित्रता के लिए जान दी जाती है।

यह भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज ने लिव-इन रिलेशनशिप पर कही ये बात, वीडियो हो रहा वायरल

---विज्ञापन---

प्रेमानंद महाराज से माफी की मांग

अब प्रेमानंद महाराज के चंद सेकेंड के वायरल वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि यह महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी है। तमाम लोगों के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से प्रेमानंद महाराज के बयान पर आपत्ति जताई गई है और कहा गया कि प्रेमानंद महाराज के बयान से युवाओं में गलत संदेश जाएगा और वे शादी नहीं करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि राधा रानी की पूजा करने वाले महात्मा को ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती। मांग की गई है कि प्रेमानंद महाराज माफी मांगें, वरना प्रदर्शन किया जाएगा।

First published on: Jul 31, 2025 10:24 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola