हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव पलटने से नदी में डूबे 10 श्रद्धालु; CM योगी ने दिया तुरंत रेस्क्यू का ऑर्डर

Vrindavan Boat Accident: वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में 6 की मौत हो गई और अभी भी कई लोग लापता हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी एक नाव के अचानक पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में करीब 10 लोगों के डूबने से मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे, अभी भी कुछ लोग लापता हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, ऊर्जा मंत्री और पॉवर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक फील्ड में दौरा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराएं

क्यों हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, नाव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो यमुना नदी में दर्शन और भ्रमण के लिए निकले थे. इसी दौरान नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वो पलट गई. चश्मदीदों का कहना है कि नाव में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. गोताखोरों की टीम को भी तुरंत लगाया गया, जो नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही है. अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ के लापता होने की खबर है.

विज्ञापन

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए. साथ ही घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थिति पर नजर रखने को कहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी संसाधन मौके पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके. इस बीच, स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया. कई लोगों ने अपने स्तर पर नदी में उतरकर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया हवाई सर्वे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola