हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार दीप्तिमयी चौधरी ने 24998 वोट से हासिल की जीत

Bongaigaon Election Result 2026 Updates: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से एजीपी (AGP) उम्मीदवार दीप्तिमयी चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गिरीश बरुआ को 24,998 मतों के भारी अंतर से हराकर यह सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

Live Updates

20:08 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार दीप्तिमयी चौधरी 24998 वोट हासिल की जीत

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार दीप्तिमयी चौधरी 24998 वोट जीत हासिल की.

18:57 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 24988 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 24988 वोट से आगे चल रही हैं.

17:49 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 22816 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 22816 वोट से आगे चल रही हैं.

16:07 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 20289 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 20289 वोट से आगे चल रही हैं.

15:41 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 23612 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 23612 वोट से आगे चल रही हैं.

15:07 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 26271 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 26271 वोट से आगे चल रही हैं.

13:50 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: असम की बोंगाईगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के गिरीश बरुआ 21 हजार से अधिक वोटों से पीछे

असम की बोंगाईगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के गिरीश बरुआ 21 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं.

13:30 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 21667 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 21667 वोट से आगे चल रही हैं.

13:14 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 18028 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 18028 वोट से आगे चल रही हैं.

12:50 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 15215 वोट से आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट से AGP उम्मीदवार 15215 वोट से आगे चल रही हैं.

10:49 (IST) 04 May 2026

बोंगाईगांव विधानसभा सीट पर AGP उम्मीदवार आगे

बोंगाईगांव विधानसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी दल AGP की दीप्तिमयी चौधरी आगे चल रही हैं.

10:17 (IST) 04 May 2026

गौरव गोगोई बोले- काउंटिंग सेंटर में ऑब्जर्वर्स तैनात, थोड़ी देर में साफ होंगे रुझान

09:44 (IST) 04 May 2026

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल का दावा: NDA फिर बनाएगी सरकार

watch | Assam Assembly Elections: Union Minister Sarbananda Sonowal says, "The result will be as we had expected. The NDA government will be formed again under the leadership of the BJP. We said this with confidence that we are close to 100 (seats) with our allies." pic.twitter.com/DuIKgFfayq
— ANI (@ANI) May 4, 2026
08:45 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: भाजपा ने बढ़ाई बढ़त

असम विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं, जिसमें भाजपा+ अपनी मजबूत बढ़त बनाई हुई है. वहीं कांग्रेस+ पीछे है.

08:08 (IST) 04 May 2026

Assam Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

असम समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.

Bongaigaon Assembly Election Result 2026 Updates: बोंगाईगांव विधानसभा सीट की वोट गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी. बोंगाईगांव विधानसभा सीट से एजीपी (AGP) उम्मीदवार दीप्तिमयी चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गिरीश बरुआ को 24,998 मतों के भारी अंतर से हराकर यह सफलता हासिल की है. कांग्रेस के गिरीश बरुआ और AGP की दीप्तिमयी चौधरी के बीच कांटे का मुकाबला है. यह असम के बोंगाईगांव जिले की सामान्य सीट है जो बारपेटा लोकसभा क्षेत्र में आती है. AGP यहां अपनी पुरानी पकड़ और चौधरी परिवार की विरासत के भरोसे है, जबकि कांग्रेस स्थानीय मुद्दों और बदलाव की उम्मीद पर दांव खेल रही है. 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. नतीजे सिर्फ इस सीट का भविष्य नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के सियासी समीकरण भी तय करेंगे. 2026 चुनाव में कुल 158204 रजिस्टर्ड वोटर थे जिनमें से 78279 पुरुष और 79925 महिला.

बोंगाईगांव सीट का चुनावी इतिहास और 2021 के नतीजे

यह सीट लंबे समय से AGP का मजबूत गढ़ रही है. 2021 में AGP के फणी भूषण चौधरी ने 82,800 वोट पाकर कांग्रेस के शंकर प्रसाद राय को 38,167 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. 2016 में भी उन्होंने 77,292 वोटों से जीत दर्ज की और 31,320 वोटों से राय को शिकस्त दी. फणी भूषण चौधरी का यहां नौ बार जीतने का शानदार रिकॉर्ड है. 2024 के उपचुनाव में उनकी पत्नी दीप्तिमयी चौधरी ने सीट बरकरार रखी. कांग्रेस शुरुआती दिनों में जीती थी लेकिन फिर AGP ने कब्जा जमा लिया.

बोंगाईगांव सीट का महत्व और पिछले रुझान

बोंगाईगांव ब्रह्मपुत्र के मैदानी इलाके में है जहां खेती, जूट, मछली पालन और उद्योग मुख्य रोजगार हैं. बाढ़ और कटाव यहां बड़े मुद्दे हैं. AGP का यहां दबदबा लोकसभा चुनावों में भी दिखता है. मतदाता संख्या अब 1,71,200 के करीब है और मतदान प्रतिशत ऊंचा रहता है. दीप्तिमयी चौधरी परिवार की विरासत संभाल रही हैं. कांग्रेस ने गिरीश बरुआ को उम्मीदवार बनाकर जोर लगाया है लेकिन AGP अपनी पारंपरिक ताकत के साथ मजबूत नजर आ रही है. इस बार देखना होगा कि पुराना गढ़ बचता है या कांग्रेस चमत्कार कर पाती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola