Voilent Protest Against Kolkata Doctor Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में हुए रेप-मर्डर केस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। बीती रात अस्पताल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा। वारदातस्थल अस्पताल के सेमिनार हॉल के पास तोड़-फोड़ किए जाने से वे भड़के हुए हैं, इसलिए वे पुलिस के बैरिकेड तोड़कर जबरन अस्पताल में घुस गए। उन्होंने हिंसक प्रदर्शन करते हुए तोड़-फोड़ की।
अस्पताल की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। डॉक्टरों-मरीजों की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की। प्रदर्शनकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी घुस गए थे। हालांकि उन्होंने किसी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन कुर्सियां और टेबल तोड़ दी। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव किया। वहीं अंदर फंसे डॉक्टरों ने पुलिस से उनकी जान बचाने की गुहार लगाई। आइए जानते हैं कि मामले में अब तक क्या-क्या हो चुका?
‘रिक्लेम द नाइट’ कैंपेन की शुरुआत
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस का विरोध कर रहे डॉक्टरों ने ‘रिक्लेम द नाइट’ कैंपेन शुरू किया है। बीती रात 15 अगस्त आजादी दिवस शुरू होने से ठीक 5 मिनट पहले देशभर में इस कैंपेन को चलाने का ऐलान किया है। इसके तहत विरोध प्रदर्शन करके महिलाओं के लिए रात का अपना अधिकार हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि साल 2012 में जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था, उस समय भी रिक्लेम द नाइट प्रदर्शन किया गया था।
पीड़िता से रेप नहीं गैंगरेप होने का दावा
बीते दिन ऑल इंडिया गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने दावा किया कि डॉक्टर के साथ रेप नहीं गैंगरेप हुआ। उसकी पोस्टर्माटम रिपोर्ट में जिस तरह के खुलासे हुए हैं, वे गैंगरेप की ओर इशारा कर रहे हैं। उसके साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है। एक नहीं कई बार दुष्कर्म हुआ और उसे इस दौरान बेरहमी से टॉर्चर किया गया। इतनी दरिंदगी किसी एक शख्स का नहीं, कई लोगों द्वारा की गई है।
CBI ने आरोपी संजय रॉय रिमांड पर लिया
कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय को CBI ने रिमांड पर ले लिया है। उससे पूछताछ करके जानने की कोशिश की जाएगी कि क्या उसके साथ वारदात में और लोग भी शामिल थे। CBI के एडिशनल डायरेक्टर के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंच गई है। CBI ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी संजय रॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वारदातस्थल पर सीन रिक्रिएट किया जाएगा। 25 सदस्यीस टीम में 5 फोरेंसिक एक्सपर्ट और एम्स दिल्ली के डॉक्टर भी शामिल हैं।
कोलकाता पुलिस का अफवाह फैलाने का दावा
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने पुलिस विभाग का पक्ष रखते हुए कहा है कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं, कृप्या लोग ऐसा न करें। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। न कोई सबूत मिटा है और न किसी को बचाने छिपाने की कोशिश हो रही है। अफवाहें फैलाकर लोगों में अविश्वास पैदा करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश अराजक तत्व कर रहे हैं। 4 दिन में बहुत कुछ पुलिस विभाग ने किया है, लेकिन बदले में जो मिला, वह मनोबल गिरा रहा है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
मामले में सवाल उठ रहे थे कि केंद्रीय नेतृत्व और कांग्रेस नेता चुप क्यों हैं? गतिरोध के बीच बीते दिन कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके अपनी बात रखी। उन्होंने वारदात के 5 दिन बाद मौन तोड़ते हुए अस्पताल और कोलकाता प्रशासन पर आरोप लगाए। आरोपियों को बचाने, सबूतों को मिटाने की कोशिश करने की बात कही। उन्होंने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करके उन्हें सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
20 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines