Vistara Flight girl condition Critical: बेंगलुरु से दिल्ली विस्तारा की फ्लाइट में रविवार को जिस बच्ची की तबीयत खराब हुई थी, उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। फ्लाइट में बच्ची की अचानक सांसें रुक जाने के बाद विमान में मौजूद एम्स के पांच डॉक्टरों ने उसको तत्काल इलाज दिया था। विमान को नागपुर में लैंड कराने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फ्लाइट में हुई थी तबीयत खराब
जानकारी के मुताबिक, रविवार को विस्तारा की फ्लाइट यूके 814 ने बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसी फ्लाइट में एक 14 महीने की बच्ची भी अपने माता पिता के साथ सवार थी। बताया गया है कि फ्लाइट जब नागपुर के आसपास पहुंची तो बच्ची की तबीयत खराब हो गई। उसकी सांसे बंद हो गईं। इसी फ्लाइट में एम्स के पांच डॉक्टरों का एक ग्रुप भी सवार था। इमरजेंसी कॉल को सुनते ही सभी पांचों डॉक्टर हरकत में आ गए।
नागपुर के अस्पताल में भर्ती है बच्ची
उन्होंने बच्ची को फ्लाइट में ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद फ्लाइट को नागपुर में लैंड कराया गया। जहां बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागपुर स्थित केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल के उप महाप्रबंधक (संचार) ऐजाज शमी ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट में पांच डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन) देकर उसके जीवन को बचाने की कोशिश की।
ये है बच्ची की हालत
उन्होंने बताया कि बच्ची अभी भी बेहोश है। उसकी हालत काफी गंभीर अवस्था में है। बच्ची को बचाने के लिए वेंटिलेटर और कई जीवन रक्षक दवाओं पर रखा गया है। फिलहाल बाल रोग विशेषज्ञों की निगरानी में बच्ची का इललाज चल रहा है। बच्ची के माता-पिता और परिवार के अन्य लोगों को भी नियमित तौर पर परामर्श दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
28 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
54 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines