हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज कैंसिल रहेंगी 100 फ्लाइटें, केंद्र सरकार ने विस्तारा एयरलाइन को किया तलब

Vistara Crisis Latest Update: दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर आजकल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विस्तारा एयरलाइन में चल रहे संकट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मामला फ्लाइटें कैंसिल और लेट होने से जुड़ा है।

British Airways London to Houston Flight Lands on Same Airport

एयरपोर्ट पर जहाज की लैंडिंग के बाद अजीबोगरीब स्थिति बन गई थी।

Vistara Crisis Latest Update: विदेश जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज हवाई सफर करने का प्लान है तो कैंसिल कर दें, क्योंकि आज करीब 100 फ्लाइटें रद्द रहेंगी। ऐसे में दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। मामला विस्तारा एयरलाइन से जुड़ा है। पिछले 15 दिन से कंपनी संकट से गुजर रही है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, विस्तारा में संकट के कारण लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले पर संज्ञान लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) ने भी विस्तार कंपनी से रिपोर्ट तलब कर ली है कि आखिरी क्यों कंपनी की फ्लाइटें कैंसिल हो रही हैं? देरी से उड़ान भर रही हैं? देरी से लैंड हो रही हैं? इसका जवाब कंपनी को देने को कहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विस्तारा कंपनी ने खुद बताया संकट का कारण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्तारा एयरलाइंस ने खुद बयान जारी करके लोगों को फ्लाइटें कैंसिल करने की वजह बताई है। दरअसल, विस्तारा एयरलाइंस और टाटा ग्रुप का मर्जर होने वाला है। इसके अलावा पायलटों की कमी के कारण भी फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ रही हैं। इसलिए कंपनी ने फैसला लिया है कि यात्रियों को देश-विदेश में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए फ्लाइटों की संख्या कम की जाएगी। हालांकि कंपनी ने असुवधिओं से परेशान यात्रियों से माफी मांगी है, लेकिन कंपनी ने दावा किया है कि जल्दी ही यात्रियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मर्जर के बाद नए तरीके से कंपनी कर्मचारियों और यात्रियों को नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

कंपनी में क्यों हो रही पायलटों की कमी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्जर होने के बाद कंपनी के पायलटों और अन्य कर्मचारियों को नए स्ट्रक्चर के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। अभी तक पायलटों को 70 घंटे की उड़ान के लिए वेतन दिया जाता है, लेकिन नए नियमों के अनुसार, 40 घंटे की उड़ान के बदले वेतन पायलटों को मिलेगा। इस सैलरी स्ट्रक्चर से पायलटों ने नाराजगी जताई है। इसके कारण भी फ्लाइटें कैंसिल करनी पड़ रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ