Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai mother: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट आने के 7 दिन बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ को अपना नया सीएम मिल ही गया। राज्य में विधायक दल की बैठक के बाद विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री चुना गया। साय, चार बार के सांसद और तीन बार के विधायक हैं। बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर साय की मां की आंखें छलक पड़ीं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उनकी माता जसमनी देवी ने अपनी खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें- विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए CM, विधायक दल की बैठक में फैसला, दिया पहला बयान
बेटे ने किया सपना पूरा
जसमनी देवी ने कहा कि आज मेरा बेटा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना है, इससे ज्यादा खुशी की और क्या बात होगी, मैं बहुत खुश हूं। मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। बता दें कि विष्णु देव साय राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।
पूर्व सीएम ने कहा- दोगुना होगा विकास
वहीं 15 साल तक सत्ता में रहे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लिखा- आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से कुनकुरी विधायक एवं आदिवासी नेता @vishnudsai जी को मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का दायित्व मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने आगे पोस्ट में नए सीएम के लिए बधाई देते हुए लिखा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हम सभी पूरी निष्ठा से भाजपा के संकल्प पत्र (मोदी की गारंटी) के वादों को पूरा कर प्रदेश में प्रगतिशील परिवर्तन लाने में सफल होंगे और डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का विकास दोगुना होगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
19 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
56 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines