आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 6 साल के LKG के स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. बच्चे के माता-पिता ने मामला जानने के लिए स्कूल में CCTV चेक किए तो पता चला कि टीचर ने स्टूडेंट को होमवर्क नहीं करने पर डांटा था और थप्पड़ भी मारा था. इस बीच बच्चा खांसने लगा और बेहोश होकर टीचर की गोद में गिर गया. टीचर ने उसे उठाने की कोशिश की तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
परिजनों ने पुलिस को शिकायत में क्या बताया?
पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीचर के डांटने और पीटने से बच्चे की मौत हुई है. होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने बच्चे की पिटाई की, जिससे बच्चा डर गया. बच्चे को मृत ही अस्पताल लाया गया था, यानी बच्चे की मौत के लिए टीचर ही जिम्मेदार है. टीचर और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें टीचर बच्चे को डांटते हुए दिख रही है. पुलिस टीचर और स्कूल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करके सबूत जुटा रही है.
घटना पर क्या बोले मानव संसाधन विकास मंत्री?
पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल की ओर से घटना के बारे में कुछ नहीं बताया गया और न ही फोन किया गया. घटना वाले दिन बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत होने की वजह का खुलासा करेगी. वहीं आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि टीचर की पिटाई के बाद बच्चे की मौत होना दिल दहला देने वाली घटना है. दोषियों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. बच्चे के परिजन हिम्मत बनाए रखें. क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता. प्रदेश सरकार हर संभव तरीके से मदद करेगी.
बिहार में टीचर बना ‘हैवान’; 5वीं के बच्चे को थप्पड़ मारे, घसीटकर क्लास से निकाला बाहर
वायरल वीडियो में कैसे नजर आया घटनाक्रम?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि टीचर बच्चे को डांटती है और बच्चा रोने लगता है. गिड़गिड़ाते हुए बच्चा अपने हाथ हिलाने लगता है. टीचर उसकी कमीज और पैंट ठीक करती है, फिर उसे थप्पड़ मारती है. इसके बाद कुछ सेकंड में बच्चा टीचर की गोद में गिर जाता, जिसे वह उठाने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा प्रतिक्रिया नहीं देता तो वह घबरा जाती है और स्टाफ को बुलाती है. इसके बाद बच्चे की मौत की खबर उसके परिजनों तक पहुंची.
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
11 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
12 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
13 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
15 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines