होमवर्क नहीं करने की सजा मौत! टीचर ने डांटा और मारा थप्पड़, रोते-रोते गिरते ही 6 साल के स्टूडेंट ने तोड़ा दम

भारत में एक और स्टूडेंट की मौत के लिए टीचर को जिम्मेदार ठहराया गया है. विशाखापत्तनम का मामला है, जिसमें टीचर के डांटने-पीटने के बाद बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

Student Death | Assault | visakhapatnam

बच्चे के परिवार ने टीचर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. (Credit- CCTV Footage)

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले 6 साल के LKG के स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. बच्चे के माता-पिता ने मामला जानने के लिए स्कूल में CCTV चेक किए तो पता चला कि टीचर ने स्टूडेंट को होमवर्क नहीं करने पर डांटा था और थप्पड़ भी मारा था. इस बीच बच्चा खांसने लगा और बेहोश होकर टीचर की गोद में गिर गया. टीचर ने उसे उठाने की कोशिश की तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

परिजनों ने पुलिस को शिकायत में क्या बताया?

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीचर के डांटने और पीटने से बच्चे की मौत हुई है. होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने बच्चे की पिटाई की, जिससे बच्चा डर गया. बच्चे को मृत ही अस्पताल लाया गया था, यानी बच्चे की मौत के लिए टीचर ही जिम्मेदार है. टीचर और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर धारा 194 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसमें टीचर बच्चे को डांटते हुए दिख रही है. पुलिस टीचर और स्कूल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करके सबूत जुटा रही है.

विज्ञापन

घटना पर क्या बोले मानव संसाधन विकास मंत्री?

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल की ओर से घटना के बारे में कुछ नहीं बताया गया और न ही फोन किया गया. घटना वाले दिन बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत होने की वजह का खुलासा करेगी. वहीं आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि टीचर की पिटाई के बाद बच्चे की मौत होना दिल दहला देने वाली घटना है. दोषियों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. बच्चे के परिजन हिम्मत बनाए रखें. क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता. प्रदेश सरकार हर संभव तरीके से मदद करेगी.

वायरल वीडियो में कैसे नजर आया घटनाक्रम?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि टीचर बच्चे को डांटती है और बच्चा रोने लगता है. गिड़गिड़ाते हुए बच्चा अपने हाथ हिलाने लगता है. टीचर उसकी कमीज और पैंट ठीक करती है, फिर उसे थप्पड़ मारती है. इसके बाद कुछ सेकंड में बच्चा टीचर की गोद में गिर जाता, जिसे वह उठाने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा प्रतिक्रिया नहीं देता तो वह घबरा जाती है और स्टाफ को बुलाती है. इसके बाद बच्चे की मौत की खबर उसके परिजनों तक पहुंची.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ