आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्यार, इंतजार और हत्या का हैरान करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका को चाकू से गोद दिया है। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आई प्रेमिका की मां को भी व्यक्ति ने मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां के शव को कब्जे में लिया और घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ घंटे की तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
6 साल से कर कहा था प्यार
यह मामला विशाखापत्तनम के कोम्माडी इलाके के स्वयंकृषि नगर का है। मरने वाली महिला की पहचान मां लक्ष्मी (43) के रूप में हुई है, जो अपनी बेटी नक्का दीपिका (20) को बचाते हुए खुद मर गई। वहीं, आरोपी की पहचान नवीन के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया कि नवीन पिछले 6 साल से नक्का दीपिका से प्यार करता था। वह दीपिका से शादी करना चाहता था, लेकिन दीपिका के पिता ने उसे एक साल इंतजार करने को कहा था। उसे यह बात पसंद नहीं आई।
मां-बेटी पर चाकूओं से हमला
नवीन के मन में इस बात को लेकर काफी गुस्सा था। इसी गुस्से के चलते वह बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे दीपिका के घर गया। यहां उसने दीपिका पर लगातार चाकू से वार किया। इस दौरान दीपिका की मां लक्ष्मी बीच-बचाव करने आईं तो उसने उन पर चाकू से वार किया। लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नवीन तुरंत मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी नवीन को श्रीकाकुलम जिले के पास गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बेमौसम बारिश के बाद हीटवेव का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा होगा अगले 6 दिन का मौसम
मुख्यमंत्री का निर्देश
घटना की जानकारी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और गृह मंत्री वी. अनिता ने पुलिस अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायल महिला को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines