अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं और वीजा की झंझट से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब भारतीय नागरिक बिना वीजा के फिलीपींस घूमने जा सकेंगे। फिलीपींस ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं और 14 दिन तक बिना वीजा वहां घूमने की छूट दी है। यह नियम 8 जून 2025 से लागू होगा। साथ ही जिनके पास अमेरिका, यूके या अन्य बड़े देशों का वीजा है, उन्हें 30 दिन तक की एंट्री मिलेगी। यह कदम भारतीय यात्रियों के लिए विदेश यात्रा को और भी आसान बना देगा।
पहली बार भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा
फिलीपींस सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब 8 जून 2025 से भारतीय पर्यटक बिना वीजा के फिलीपींस जा सकेंगे। फिलीपींस की सरकार ने यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। इस नई नीति के तहत, भारतीय पर्यटक 14 दिनों तक फिलीपींस में बिना वीजा के घूम सकते हैं। साल 2024 में भारत से फिलीपींस आने वाले पर्यटकों की संख्या में 12% की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अभी भी यह संख्या पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में आने वाले कुल यात्रियों की तुलना में कम है। सरकार को उम्मीद है कि वीजा-मुक्त यात्रा से यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
अमेरिका, यूके जैसे देशों का वीजा रखने वालों को 30 दिन की छुट
अगर आपके पास अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, शेंगेन देश, सिंगापुर या यूनाइटेड किंगडम (UK) का वीजा या रेजीडेंस परमिट है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको फिलीपींस घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप वहां बिना वीजा के 30 दिन तक आराम से घूम सकते हैं। यानि अगर आप पहले से इन देशों में जाते रहते हैं या वहां का वीजा रखते हैं, तो फिलीपींस जाना अब बहुत आसान हो गया है। आपको वीजा के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा, जिससे आपका समय और पैसा दोनों बचेंगे। यह नियम खासतौर पर उन भारतीयों के लिए है जो विदेश यात्रा करते हैं और छुट्टियां मनाना पसंद करते हैं।
एयर इंडिया शुरू करेगा सीधी उड़ान सेवा
भारतीय यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी है। एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि वह 1 अक्टूबर 2025 से दिल्ली से फिलीपींस की राजधानी मनीला के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगा। यानी अब आप बिना किसी स्टॉप के सीधे मनीला जा सकेंगे। यह फ्लाइट हफ्ते में पांच दिन चलेगी और इसमें एयरबस A321neo नाम का नया और आरामदायक विमान इस्तेमाल होगा। इस प्लेन में तीन तरह की सीटें होंगी बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी, ताकि हर तरह के यात्री आराम से सफर कर सकें। इस सेवा के शुरू होने के बाद एयर इंडिया, भारत और फिलीपींस के बीच सीधी फ्लाइट देने वाली इकलौती एयरलाइन बन जाएगी। इससे भारतीय यात्रियों के लिए फिलीपींस जाना और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
भारत-फिलीपींस संबंध होंगे और मजबूत
फिलीपींस ने जब भारतीय नागरिकों को वीजा के बिना घूमने की छूट दी, तो यह दिखाता है कि भारत और फिलीपींस के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच दोस्ती, व्यापार और संस्कृति का आदान-प्रदान बढ़ेगा। अब भारतीय युवा, कपल्स और परिवार फिलीपींस को एक सस्ता और आसान टूरिस्ट डेस्टिनेशन मान सकते हैं। वहां के सुंदर समुद्र तट, खूबसूरत द्वीप और पुराने ऐतिहासिक स्थल घूमने का यह अच्छा मौका है। फिलीपींस की सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ जाएगी और उनके टूरिज्म बिजनेस को भी फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
1 hr agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
6 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
6 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines