Flight Emergency Landing in Hyderabad: हैदराबाद एयरपोर्ट पर आज एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। गुरुवार सुबह करीब पौने एक बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग से बड़ा हादसा होने से बच गया। लैंडिंग इसलिए कराई गई, क्योंकि प्लेन के इंजन में भीषण आग लग गई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
पायलट ने ATC अधिकारियों से मदद मांगते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी, जिसके बाद तुरंत प्रभाव से एक्शन लेकर हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को तैनात होने के आदेश दिए। फिर जहाज की लैंडिंग होते ही इंजन में लगी आग बुझाई गई।
जहाज में सवार पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स समेत सभी 138 लोग सुरक्षित हैं। जहाज के इंजन की मरम्मत के प्रयास जारी हैं।
टेकऑफ होने के 14 मिनट बाद लग गई थी आग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया एयरलाइंस के MH-199 प्लेन ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े उड़ान भरी थी और मलेशिया के कुआलाम्पुर से लैंडिंग होनी थी, लेकिन टेकऑफ होने के 14 मिनट बाद ही जहाज के इंजन में आग भड़क गई। टेक्निकल फॉल्ट के कारण आग भड़की थी। प्लेन में करीब 138 लोग थे, इसलिए पायलट ने जान को खतरा देखते हुए रास्ते में हैदराबाद एयरपोर्ट अधिकारियों से मदद मांगी।
ATC अधिकारियों ने तुरंत पायलट से संपर्क करके जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस दौरान किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए एयरपोर्ट के रनवे पर दल-बल मौजूद रहा। जब जहाज लैंड हो रहा था तो उसके इंजन से चिंगारियां निकल रही थीं, जिसका वीडियो बनाया। वहीं सभी यात्रियों का मेडिकल चेकअप भी किया गया।
उत्तराखंड में कराई गई थी 4 हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि बीते दिन उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी हेलीपैड पर 4 हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। एक हेलीकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के मंत्री थे, जिन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। यात्रियों को मौसम साफ होने के बाद उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश के मंत्री सड़क मार्ग से अपने प्रदेश गए, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अफसरों के हाथ-पैर फूले रहे, क्योंकि मौसम काफी खराब था और भारी बारिश भी हो रही थी।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines