हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseपैनिक अटैक के बाद कहां खो गया था शख्स? फ्लाइट में मारा गया था थप्पड़

इंडिगो फ्लाइट में पैनिक अटैक के बाद शख्स को मारा गया थप्पड़
विज्ञापन

मुंबई से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक यात्री को पैनिक अटैक आ गया था और वह फ्लाइट से नीचे उतारे जाने की मांग कर रहा था। परेशान होकर वह गैलरी में घूम रहा था। इसके बाद क्रू ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन एक अन्य यात्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद यह शख्स कोलकाता पहुंचा और गायब हो गया था। हालांकि अब उसके बारे में जानकारी सामने आई है और वह ठीक है, लेकिन आखिर वह कहां गायब हो गया था और क्यों?

बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय हुसैन अहमद मजूमदार मुंबई से अपने गांव असम जाने के लिए मुंबई से फ्लाइट में सवार हुए थे। उन्हें पहले मुंबई से कोलकाता और फिर कोलकाता से सिलचर तक की फ्लाइट लेनी थी, लेकिन मुंबई से कोलकाता की फ्लाइट के दौरान उन्हें पैनिक अटैक आ गया था। इसके बाद वह कोलकाता से लापता हो गए। उनसे जुड़ी कोई जानकारी किसी के पास नहीं थी।

आखिर कहां चला गया था हुसैन अहमद मजूमदार?

रिपोर्ट्स के अनुसार, हुसैन अहमद मजूमदार ने कोलकाता उतरने के बाद अपनी अगली फ्लाइट लेने की बजाय आगे की यात्रा ट्रेन से करने का फैसला किया और ट्रेन से ही अपने गांव के लिए रवाना हो गए। हालांकि, परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। वे हुसैन अहमद को लेने के लिए सिलचर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन जब वह नहीं मिले तो परिवार के लोग परेशान हो गए। एयरपोर्ट पर जब जानकारी मांगी गई तो उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। इसी बीच उनके पैनिक अटैक का वीडियो भी वायरल हो गया, जिससे परिवार घबरा गया और पुलिस के पास पहुंच गया।

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने पुष्टि की है कि हुसैन अहमद कोलकाता में विमान से उतरने के बाद असम के बारपेटा पहुंचे। उन्होंने बारपेटा के लिए ट्रेन पकड़ी थी और अब सिलचर चले गए हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि हुसैन अहमद कई बार फ्लाइट से यात्रा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई थी।

बीमार पिता से मिलने जा रहे थे हुसैन अहमद मजूमदार

परिजनों ने बताया कि हुसैन अहमद के पिता को कैंसर की बीमारी है और इस वक्त उनकी हालत गंभीर है। अपने बीमार पिता से मिलने के लिए ही हुसैन मुंबई से असम जा रहे थे। हालांकि इस दौरान उन्हें पैनिक अटैक आ गया और विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में थप्पड़ मारने वाले को इंडिगो का तगड़ा झटका, एयरलाइन ने डाला ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में

पिटाई करने वाले शख्स का क्या हुआ?

जब हुसैन अहमद को पैनिक अटैक आया, तो वह परेशान हो गए। तभी पास में बैठे एक अन्य यात्री हफीजुल रहमान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद हफीजुल रहमान पर लोग भड़क गए। आखिरकार कोलकाता में विमान उतरने के बाद ही उन्हें पकड़ा गया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola