नई दिल्ली: बॉलीवुड के डायलॉग्स पर लिप-सिंक करने से लेकर हिंदी गानों पर डांस करने तक आजकल हर कोई अपना छिपा हुआ हुनर दिखा रहा है। इस दौरान हैरान कर देने वाले डांस वीडियो को लोग अक्सर देखने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो वायरल हो जाता है। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। बुजुर्ग न सिर्फ ऋतिक के गाने पर डांस कर रहे हैं बल्कि हू-ब-हू ऋतिक की नकल करते हुए उनके डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं।
दरअसल, एस. सुरेश डांसर नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है। इस अकाउंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बुजुर्ग एस. सुरेश ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ के हिट गाने पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग ‘दिल ना दिया’ गाने के कुछ कूल डांस मूव्स और हुक स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। उनके दमदार डांस को सोशल मीडिया यूजर्स ने इतना पसंद किया कि वीडियो वायरल हो गया।
यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स
एस. सुरेश के डांस स्टेप्स और मूव्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उम्र केवल एक नंबर होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर आपकी उम्र और उससे ज्यादा अपने डांस को सम्मान। एक यूजर ने लिखा, ‘अंकल आपके मूव्स कमाल के हैं। लेकिन कम फिल्टर्स का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। वीडियो की क्वालिटी अच्छी रखें।’
बता दें कि एस सुरेश के इस डांस वाले वीडियो को 51 हजार बार देखा जा चुका है और 3 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एस. सुरेश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16.7K से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने अलग-अलग हिट गानों पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं।
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
59 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines