Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Viral Video: ऋतिक रोशन के गाने पर बुजुर्ग के स्टेप्स देखकर रह जाएंगे हैरान, वायरल हो रहा है वीडियो

नई दिल्ली: बॉलीवुड के डायलॉग्स पर लिप-सिंक करने से लेकर हिंदी गानों पर डांस करने तक आजकल हर कोई अपना छिपा हुआ हुनर ​​दिखा रहा है। इस दौरान हैरान कर देने वाले डांस वीडियो को लोग अक्सर देखने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो वायरल हो जाता है। इसी तरह का एक […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Aug 19, 2022 20:16

नई दिल्ली: बॉलीवुड के डायलॉग्स पर लिप-सिंक करने से लेकर हिंदी गानों पर डांस करने तक आजकल हर कोई अपना छिपा हुआ हुनर ​​दिखा रहा है। इस दौरान हैरान कर देने वाले डांस वीडियो को लोग अक्सर देखने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो वायरल हो जाता है। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। बुजुर्ग न सिर्फ ऋतिक के गाने पर डांस कर रहे हैं बल्कि हू-ब-हू ऋतिक की नकल करते हुए उनके डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

दरअसल, एस. सुरेश डांसर नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है। इस अकाउंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बुजुर्ग एस. सुरेश ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ के हिट गाने पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग ‘दिल ना दिया’ गाने के कुछ कूल डांस मूव्स और हुक स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। उनके दमदार डांस को सोशल मीडिया यूजर्स ने इतना पसंद किया कि वीडियो वायरल हो गया।

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

एस. सुरेश के डांस स्टेप्स और मूव्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उम्र केवल एक नंबर होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सर आपकी उम्र और उससे ज्यादा अपने डांस को सम्मान। एक यूजर ने लिखा, ‘अंकल आपके मूव्स कमाल के हैं। लेकिन कम फिल्टर्स का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। वीडियो की क्वालिटी अच्छी रखें।’

बता दें कि एस सुरेश के इस डांस वाले वीडियो को 51 हजार बार देखा जा चुका है और 3 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एस. सुरेश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16.7K से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने अलग-अलग हिट गानों पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं।

First published on: Aug 19, 2022 08:16 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.