हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: कैमरे में कैद हुई इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारी की ये हरकत, सिंगर ने लगाई लताड़

विज्ञापन

Viral Video: इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद सिंगर बिस्मिल ने इंडिगो कर्मचारी को फटकार लगाई है।

सूफी गायक बिस्मिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इंडिगो का एक कर्मचारी म्यूजिक इंस्टूमेंट को कार्गों के अंदर फेंकता हुआ दिख रहा है। सिंगर ने लिखा कि ये दिल दहला देने वाला है कि एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा म्यूजिक इंस्टूमेंट्स के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

और पढ़िए –Alvida 2022: बिजनेस जगत की वो हस्तियां, जो दुनिया से हुईं रुखसत… तुमको भुला न पाएंगे!

विज्ञापन

सिंगर ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें इंडिगो के स्टाफ को म्यूजिक इंस्टूमेंट्स के दो बक्सों को कार्गो के अंदर फेंकते हुए देखा जा सकता है। सिंगर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि इंडिगो हमारे इंस्टूमेंट्स के साथ ऐसा ही व्यवहार करता है। इंस्टूमेंट्स किसी भी कलाकार के लिए सबसे कीमती चीज हैं और यह वास्तव में दुखद है कि इंडिगो उन्हें कैसे कचरे की तरह फेंक रही है।

सिंगर ने कहा, “हमने उन्हें कहा था कि कृपया इंस्टूमेंट्स का ध्यान रखें। मेरे सभी साथी कलाकार, कृपया अपना बैग इंडिगो को देते समय सावधान रहें।”

विज्ञापन

और पढ़िए –Uzbekistan Cough Syrup: MEA ने कहा- 18 बच्चों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसे मामलों से होती है भारत की छवि धूमिल

इंडिगो ने बयान जारी कर जांच का किया वादा

वीडियो के सामने आने के बाद इंडिगो ने कथित तौर पर एक बयान जारी कर मामले की जांच का वादा किया है। एयरलाइन ने यह भी आश्वासन दिया कि म्यूजिक इंस्टूमेंट्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर कोरियर सर्विस कंपनियों का भी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कस्टमर्स के सामान को रेलवे स्टेशन पर फेंकते दिखे थे।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola