---विज्ञापन---

देश angle-right

Vinod Kambli Health Update: अब कैसी है क्रिकेटर की हालत? जानें क्या बोले डॉक्टर

Vinod Kambli Health Update: मशहूर क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत का हाल जानने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं। वहीं विनोद कांबली और उनके डॉक्टर ने लेटेस्ट हेल्थ अपडेट साझा की है।

---विज्ञापन---

Vinod Kambli Health Update: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी खराब सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई के ठाणे स्थित आक्रुति अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनोद कांबली ने पहली बार अपने स्वास्थ्य पर चुप्पी तोड़ी है। 52 वर्षीय विनोद कांबली ने अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनके दिमाग में खून के थक्के जम गए थे, जिसके कारण उनकी हालत काफी खराब हो गई थी।

डॉक्टरों का शुक्रगुजार हूं- विनोद कांबली

विनोद कांबली ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल स्टाफ के लोगों का भी धन्यवाद। उन्होंने मेरे इलाज और देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांबली के फिजिशियन डॉक्टर विवेक ने बताया कि जब उन्हें पहली बार अस्पताल लगाया गया तो उनकी हालत काफी गंभीर थी। वहीं कांबली ने कहा कि मैं आज इन्हीं की वजह से जिंदा हूं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट जतिन कुमार कौन? IMA से दो बार रिजेक्ट होने पर भी नहीं मानी हार, अब जीता अवार्ड

कांबली की हालत गंभीर- डॉक्टर

डॉक्टर विवेक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि कांबली को अस्पताल में भर्ती किया गया, तो वो मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रहे थे। शनिवार को वो एडमिट हुए थे। उन्हें काफी तेज बुखार था, चक्कर आ रहे थे और शरीर में ऐंठन हो रही थी। वो ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे थे, साथ ही वो चलने-फिरने की हालत में भी नहीं थे।

---विज्ञापन---

क्या थी बीमारी?

डॉक्टर के अनुसार विनोद कांबली की पूरी जांच के बाद पता चला कि उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट अनबैलेंस था और पेशाब के रास्ते में संक्रमण फैल गया था। सोडियम और पोटैशियम की मात्रा घट गई थी, जिससे शरीर में खून का बहाव भी कम हो गया था। इसीलिए उनके पूरे शरीर में ऐंठन होने लगी थी।

---विज्ञापन---

फ्री में होगा इलाज

आक्रुति अस्पताल के प्रभारी एस.सिंह ने विनोद कांबली को फ्री में इलाज करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि विनोद कांबली जिंदगी भर अस्पताल से मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे। इससे विनोद कांबली को और भी ज्यादा हिम्मत मिली है और अब उनकी सेहत पहले से बेहतर हो गई है।

लाइमलाइट से दूर थे कांबली

कई सालों पहले क्रिकेट से संन्यास ले चुके विनोद कांबली पिछले साल सचिन तेंदुलकर के साथ एक इवेंट में नजर आए थे। लाइमलाइट से दूर कांबली को इतने सालों बाद कैमरे पर देखकर हर कोई शॉक था। कांबली को चलने के लिए सहारा लेना पड़ रहा था।

---विज्ञापन---

कांबली ने बताई थी बीमारी

विनोद कांबली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि एक महीने पहले वो अचानक से जमीन पर गिर गए थे, जिससे उन्हें गहरी चोटें आईं थीं और वो अस्पताल में भर्ती थे। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विनोद कांबली ने बताया कि मैं पेशाब की समस्या से जूझ रहा था। मेरे बेटे, बेटी और पत्नी ने मेरा बहुत साथ दिया। मेरा सिर अचानक से घूमने लगा था और मैं बेहोश होकर गिर गया। तब भी मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- ‘क्या RSS-BJP में मोहन भागवत की बात नहीं मानी जाती?’ जयराम रमेश ने पूछे सवाल

First published on: Dec 24, 2024 09:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola